फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Babbar Khalsa terrorist plot foiled cache of weapons recovered from Gurdaspur forest AGTF action

बब्बर खालसा की आतंकी साजिश नाकाम: गुरदासपुर के जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद , AGTF का एक्शन

Wed, 09 Jul 2025 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 05:05 PM IST
सार

पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स  ने गुरदासपुर के जंगल से दो एके-47 राइफलें, 16 कारतूस, दो मैगजीन और दो पी-86 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Babbar Khalsa terrorist plot foiled cache of weapons recovered from Gurdaspur forest AGTF action
जंगल से बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एक खुफिया सूचना के आधार पर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के ऑपरेटिव हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा द्वारा भेजा गया हथियार और विस्फोटक एजीटीएफ ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ की टीमों ने गुरदासपुर के जंगल क्षेत्र से दो एके-47 राइफलें, 16 कारतूस, दो मैगजीन और दो पी-86 हैंड ग्रेनेड बरामद किए। यह हथियारों की खेप रिंदा के सहयोगियों तक पहुंचने से पहले ही पकड़ ली गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पकड़ा गया हत्यारा: चंडीगढ़ में कुत्तों पर बैठकर घूमने वाली बच्ची की मां की हत्या, आरोपी ने बताया कैसे किया मर्डर
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और रिंदा द्वारा भारत में भेजी गई थी। इसका मकसद पंजाब में कई स्थानों पर आतंकी हमले कर राज्य की शांति भंग करना था। इस संबंध में थाना पुराना शाला, गुरदासपुर में विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
 पुलिस अब इस मामले में रिंदा के सहयोगियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed