फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   ambulance fell into ditch near Manguwal barrier on Chintpurni road in Hoshiarpur

होशियारपुर में खाई में गिरी एंबुलेंस: दो दामादों समेत बुजुर्ग की माैत, बेटी और चालक घायल; हिमाचल से आ रहे थे

Sat, 06 Sep 2025 11:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 11:33 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन-चार बजे सूचना मिली कि हिमाचल प्रदेश से आ रही एक एम्बुलेंस होशियारपुर में चिंतपूर्णी रोड पर मंगूवाल बैरियर के पास खाई में गिर गई।

विज्ञापन
ambulance fell into ditch near Manguwal barrier on Chintpurni road in Hoshiarpur
होशियारपुर में हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर मंगूवाल के पास एक एम्बुलेंस के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक बुजुर्ग और उनके दो दामाद शामिल हैं जबकि उनकी बेटी व एंबुलेंस चालक जख्मी हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हृदय रोगी ओंकार चंद निवासी गंगात, जिला कांगड़ा को उनकी बेटी रेणु बाला और दामाद राकेश कपूर निवासी नूरपुर और संजीव कुमार निवासी मथियार, जिला कांगड़ा एक निजी एंबुलेंस में डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा से डीएमसी लुधियाना ले जा रहे थे। 
विज्ञापन

बैरिकेड्स से टकराई एंबुलेंस

जब एंबुलेंस होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर मंगूवाल के पास पहुंची तो बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़क पर सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स से टकराकर एंबुलेंस गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग और मंगूवाल चौकी पर खड़े पुलिस कर्मी खाई में उतरे और एंबुलेंस में सवार पांचों लोगों को बाहर निकाला। हादसे में ओंकार चंद, संजीव कुमार और राकेश कपूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रेणु बाला और एंबुलेंस चालक बॉबी चौहान को गंभीर रूप से घायल अवस्था में होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए गए। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है। घटना का पता चलते ही होशियारपुर के विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। 

 
पुलिस अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन-चार बजे सूचना मिली कि हिमाचल प्रदेश से आ रही एक एंबुलेंस  होशियारपुर में चिंतपूर्णी रोड पर मंगूवाल बैरियर के पास खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed