{"_id":"6a0e63c816632b461a0eadab","slug":"30-youths-flee-moga-government-de-addiction-centre-after-breaking-lock-2026-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Moga: सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से ताला तोड़ 30 युवक फरार, स्टाफ के साथ की थी बदसलूकी और धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga: सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से ताला तोड़ 30 युवक फरार, स्टाफ के साथ की थी बदसलूकी और धक्का-मुक्की
Thu, 21 May 2026 07:23 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मोगा
अमर उजाला नेटवर्क, मोगा
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 21 May 2026 07:23 AM IST
सार
मोगा के सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से ताला तोड़कर 30 युवक फरार हो गए। मरीजों ने स्टाफ के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की भी की थी। सारी घटना
सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र का ताला तोड़कर 30 युवक फरार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा के गांव जनेर स्थित सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से बुधवार शाम 7.30 बजे करीब 28 से 30 मरीज स्टाफ के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की करने के बाद गेट के ताला तोड़ कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, थाना कोट इसे खां के अंतर्गत आने वाले गांव जनेर के सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में बुधवार शाम करीब 7.30 बजे अचानक माहौल गरमा गया। सेंटर में उपचाराधीन मरीजों की किसी बात को लेकर वहां तैनात स्टाफ सदस्यों के साथ तीखी बहस हो गई।
बहस इतनी बढ़ गई कि मरीजों ने स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और उन्हें पीछे धकेलते हुए गेट के ताला तोड़ कर मुख्य गेट से बाहर भाग निकले।

सेंटर में भर्ती थे कुल 95 मरीज
बताया जा रहा है कि इस सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में कुल 95 मरीज अपना इलाज करवा रहे थे। इनमें से करीब 28 से 30 युवक मौका पाकर वहां से भागने में कामयाब रहे, जबकि बचे मरीज केंद्र में ही मौजूद हैं। सारी घटना सेंटर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

सूचना मिलते ही कोट इसे खां थाने की पुलिस और उच्चाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फरार हुए युवकों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों और उनके घरों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।
सेंटर के आसपास लगे कैमरों को चेक किया जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि मरीज किस दिशा में भागे हैं। पुलिस ने सेंटर के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिक्योरिटी गार्ड्स ने बताया कि उनके ऊपर युवकों ने हमला किया बाद में गेट तोड़ कर भागे मौके पर ही कुछ मरीजों को पकड़ लिया गया, 30 के करीब युवक भागने में कामयाब हो गया