फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   10 thousand people participated in Marathon in Abohar

अबोहर में मैराथन: 10 हजार लोग पहुंचे; डांस फिर दौड़ लगाकर दिया फिटनेस का संदेश, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 16 Nov 2025 03:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Nov 2025 03:22 PM IST
सार

पंजाब के अबोहर में रविवार सुबह आयोजित मैराथन में लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। जाखड़ ट्रस्ट द्वारा आयोजित छठी अबोहर मैराथन में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया और इस आयोजन को यादगार बना दिया।

विज्ञापन
10 thousand people participated in Marathon in Abohar
मैराथन में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अबोहर में रविवार सुबह आयोजित मैराथन में लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। जाखड़ ट्रस्ट द्वारा आयोजित छठी अबोहर मैराथन में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया और इस आयोजन को यादगार बना दिया। इस दौड़ को विधायक संदीप जाखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन में भाग लेने वालों के उत्साह को देखकर मैराथन को हरी झंडी दिखाने के पश्चात विधायक जाखड़ ने भी 10 किलोमीटर दौड़ में भाग लिया।

विज्ञापन


संदीप जाखड़ ने कहा कि जाखड़ ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहा है और अबोहर मैराथन उनमें से एक है। इस मैराथन में 5, 10 व 21 किलोमीटर की दौड़ शामिल थी जिसमें बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं ने भी भाग लिया और मैराथन को ऐतिहासिक बना दिया। यह मैराथन शहीद उधम सिंह चौक (आभा स्क्वेयर) से शुरू होकर हनुमानगढ़ रोड़ व बाईपास से होते हुए आभा स्टेडियम पर समाप्त हुई। मैराथन में भाग लेने वालों को ट्रस्ट द्वारा जलपान और मेडल भी प्रदान किए। जाखड़ ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी जयवीर जाखड़ पत्नी रूद्रश्री जाखड़ के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


21 किलोमीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में संदीप कुमार प्रथम, द्वितीय स्थान पर खादिम अहमद व तृतीय पर सुनील कुमार रहे। 21 किलोमीटर दौड़ के महिला वर्ग में अंजलि पट्टीदार प्रथम, द्वितीय स्थान पर हिमांशु व तृतीय पर पूनम रही। 10 किलोमीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में मोहन प्रथम रहे, द्वितीय स्थान पर पवन स्मारिया व तृतीय पर दीपक बिश्नोई रहे व 10 किलोमीटर महिला वर्ग में कैफ़ी प्रथम, द्वितीय स्थान पर गायत्री व तृतीय पर करमजीत कौर रही। इसी के साथ 5 किलोमीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में दीपक कुमार प्रथम रहे, द्वितीय स्थान पर राहुल व तृतीय पर प्रभकीरत सिंह रहे व 5 किलोमीटर महिला वर्ग में नैन्सी प्रथम, द्वितीय स्थान पर हिमांशी व तृतीय पर माया रही। विजेताओं को ट्रस्ट की ओर से मैडल एवं नगद राशि देकर सम्मानित भी किया गया। 


इस अवसर पर जलालाबाद से भाजपा जिला प्रधान सुखविंदर सिंह काका कंबोज, मेयर विमल ठठई, मंगत राय बठला, अश्विनी फुटेला, नगर सुधार ट्रस्ट फाजिल्का के पूर्व अध्यक्ष अनिल सेठी नीटू, बलबीर सिंह दानेवालिया, विजय कटारिया आदि पहुंचे। 



विधायक संदीप जाखड़ ने इस मैराथन दौड़ को सफल बनाने के लिए इस मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले धावकों, संजय जाखड़, विकास सिंगला, पुनीत अरोड़ा सोनू, मानक शाह, अतिंदरपाल तिन्ना, प्रिंस अरनीवाला, जॉनी सुथार, अमनदीप मूंड, बब्बू ओशो, दीपक बंसल, हरदेव सिंह, अमित ग्रुट, एसजे टीम व टीम एसजे शक्ति के सभी वालंटियर्स, अबोहर ग्रामीण स्पोर्ट्स क्लब, अबोहर रनर्स, अबोहर फिटनेस लवर्स, पैडल पावर क्लब, अबोहर पैडलर्स क्लब, मीडिया कर्मियों व सभी अबोहर वासियों का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed