फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   1.47 lakh vacant posts punjab shortage of officers and employees

पंजाब में 1.47 लाख पद खाली: अफसरों-कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा सूबा, विभागों का कामकाज हो रहा प्रभावित

Sat, 08 Nov 2025 09:59 AM IST
निवेदिता वर्मा मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 09:59 AM IST
सार

पंजाब के विभिन्न सरकारी विभागों व संस्थानों के कर्मचारी संगठन कई बार अपने-अपने महकमों में रिक्त पदों को भरने की मांग उठाते रहे हैं।

विज्ञापन
1.47 lakh vacant posts punjab shortage of officers and employees
हरियाणा मानवाधिकार आयोग में चेयरमैन की पोस्ट खाली - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब के सरकारी महकमों, निकायों व बोर्डों में लंबे समय से अफसरों और कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है। इसका प्रतिकूल असर विभागों के कामकाज पर पड़ रहा है। 

विज्ञापन


इन सरकारी संस्थानों व विभागों में 1 लाख 47 हजार 397 पद रिक्त पड़े हैं। इनमें 83904 पद सरकारी महकमों में खाली हैं। वहीं 63493 रिक्तियां सरकारी निकायों, निगमों व बोर्डों में हैं।
विज्ञापन


साढ़े तीन साल में 56856 नई नियुक्तियां भी हुई हैं मगर वर्तमान स्थिति यह है कि स्टाफ की कमी और बढ़ते कार्यभार की वजह से कर्मचारियों व अफसरों पर दबाव बढ़ रहा है। क्योंकि ये लोग अतिरिक्त कार्यभार के बोझ तले दबे हुए हैं। कई कर्मचारियों के पास कई सीटों का काम है तो कई अफसर अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे के विभागों में ये रिक्त पद लंबे समय से बने हुए हैं। इस वजह से लोगों को भी अपने काम करवाने के लिए या तो भटकना पड़ता है या फिर वे लंबा इंतजार करने को मजबूर होते हैं। पंजाब के विभिन्न सरकारी विभागों व संस्थानों के कर्मचारी संगठन कई बार अपने-अपने महकमों में रिक्त पदों को भरने की मांग उठाते रहे हैं। पिछले दिनों हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठकों के दौरान भी कर्मचारी संगठनों व एसोसिएशनों के नेताओं ने महकमों में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की बात सरकारी के समक्ष रखी थी ताकि विभागों का कामकाज सुचारू रूप से चले।

सरकारी महकमों में रिक्त पद

कर्मचारी श्रेणी                        कुल स्वीकृत पद                   रिक्त पद
ग्रुप ए -                                  45365                         28317
ग्रुप बी -                                 54015                         8660
ग्रुप सी -                               183616                        26740
ग्रुप डी -                                 53108                         20187

निकायों में रिक्त पदों की स्थिति

निकाय                               कुल स्वीकृत पद                  रिक्त पद
बोर्ड/निगम                              86891                        45978
नगर निगम/कमेटियां                29311                       13243
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट                            854                            314
जिला परिषद                             932                            413
मार्केट कमेटियां                        3839                           1961
पंचायत समितियां                      3924                            1584

सभी सरकारी रिक्त पद जल्द भरेंगे : सीएम

हमारी सरकार ने साढ़े तीन साल में ईमानदारी से 56856 सरकारी नौकरियां युवाओं को दी हैं। विभागों के यह रिक्त पद पिछली सरकारों की देन हैं जिन्होंने नौकरियों को सिर्फ अपने चहेतों या सिफारिश तक सीमित रखा। प्रतिभाशाली युवा पहले दरकिनार और भ्रष्ट सिस्टम का शिकार थे। हमारी सरकार ने बिना भ्रष्टाचार काबिलियत के बूते सरकारी नौकरियां दीं और खुद उन्हें नियुक्ति पत्र बांटे। प्रयास है हम सभी विभागों के रिक्त पदों को जल्द भर दें। इस दौरान पहली प्राथमिकता यह रहेगी कि हम अफसरों व कर्मचारियों का अतिरिक्त कार्यभार कम करें ताकि उन पर दबाव कम हो। - भगवंत सिंह मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed