फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   CBI raids 40 FCI godowns in Punjab, 10 in Haryana Over 'irregularities' In Foodgrain Procurement

पंजाब-हरियाणा में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 50 गोदामों पर छापे मारे

Fri, 29 Jan 2021 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब-हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब-हरियाणा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Jan 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
CBI raids 40 FCI godowns in Punjab, 10 in Haryana Over 'irregularities' In Foodgrain Procurement
सिरसा में जांच करती सीबीआई की टीम। - फोटो : अमर उजाला

किसान आंदोलन के बीच सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा में एफसीआई के गोदामों पर दबिश दी है। पंजाब में 40 जगह रेड की गई है। वहीं हरियाणा में दस स्थानों पर छापे मारे गए हैं। पंजाब में यह अब तक की सबसे बड़ी रेड है। 

विज्ञापन


पंजाब में छापे गुरुवार देर रात मारे गए। खास बात यह है कि इस रेड के दौरान सीआरपीएफ भी तैनात की गई है। सीबीआई टीमों की तरफ से 2019-20 और 2020-21 के दौरान गेहूं और चावल की खरीद के सैंपल लिए जा रहे हैं। एफसीआई, पनग्रेन और पंजाब वेयरहाऊसिंग प्राइवेट लिमिटेड के सभी गोदामों पर एक साथ रेड हुई है। यह रेड मोगा, फाजिल्का और पट्टी सहित कई अन्य इलाकों में की गई है।
विज्ञापन



लुधियाना के जगरांव की अनाज मंडी स्थित वेयर हाउस में सीबीआई की टीम सर्च कर रही है। वहीं फिरोजपुर के गांव गोखिवाला में सीबीआई ने एफसीआई के गोदाम में छापामारी की। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई अभी गोदाम में मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के सिरसा में शुक्रवार को सुबह होते ही एफसीआई के गोदामों में सीबीआई की टीमों का काफिला पहुंच गया। इससे हड़कंप मच गया। सीबीआई अधिकारियों ने गोदाम के अंदर आते ही अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं गोदाम के मैनेजर और सुपरवाइजर को भी मौके पर तलब कर लिया। इसके साथ ही टीम ने गोदामों में रखी गेहूं की जांच शुरू कर सैंपल भर लिए। 


सीबीआई ने मंगाला, पन्नीवाला मोटा और ऐलनाबाद में गोदामों पर छापे मारे हैं। सूत्रों के अनुसार सिरसा में सीबीआई की पांच से ज्यादा टीमें आई हैं जो अलग-अलग गोदामों की जांच कर रही हैं। एक टीम मंगाला में बने हैफेड के गोदाम में पहुंची और रिकॉर्ड तलब कर जांच शुरू कर दी। 


अंदेशा जताया जा रहा है कि सीबीआई की टीमें देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर गेहूं का स्टॉक जांचने के लिए आई है। वहीं सीबीआई की इस तत्परता की कार्रवाई से कुछ घोटाले की भी बू आ रही है। टीम ने आते के साथ ही सैंपल लेने भी शुरू कर दिए। बाकी अन्य गोदामों में भी टीम की कार्रवाई अभी तक चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed