फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   CBI Raid in punjab 

पंजाब में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 40 जगह छापे मारे

Fri, 29 Jan 2021 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Jan 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
CBI Raid in punjab 
पंजाब में सीबीआई के छापे। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के 40 गोदामों पर एक साथ सीबीआई की टीम ने दबिश दी है। इस दौरान टीम के साथ पैरामिलटरी फोर्स भी रही। जांच एजेंसी को बड़ी संख्या में अनियमितता की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। टीम को सूचना मिली थी कि गरीबों में बांटा जाने वाला अनाज गोदामों में रखा गया है, जिसमें भारी धांधली हुई है। साथ ही अनाज की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायत मिली थी। वहीं, इस कार्रवाई को किसान आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है। आशंका है और छापे के जरिये शैलर मालिकों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


बठिंडा के रामपुरा व रामा मंडी के एफसीआई के गोदामों में सीबीआई की टीम ने गुरुवार रात 12 बजे दबिश दी। बरनाला के तपा में भी सीबीआई गुरुवार देर शाम ही पहुंच गई थी। टीम ने बस स्टैंड के नजदीक एफसीआई गोदाम में दबिश दी और पूरी रात यहां पड़े अनाज की जांच चलती रही। चंडीगढ़ की टीम की दबिश के बाद जांच की खबर सुनते ही तपा के शैलर मालिक एफसीआई में पहुंचने लगे और हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


तपा के एफसीआई के क्वालिटी मैनेजर रमेश कुमार ने कहा कि चंडीगढ़ से एक टीम आई है और गोदाम में जांच चल रही है लेकिन पूरा मामला सामने नहीं आया है। वहीं मोगा में गुरुवार रात से सीबीआई जांच में जुटी है। बठिंडा में रामपुरा, तलवंडी साबो और रामा मंडी में स्थित चावल शैलरों में सीबीआई ने शुक्रवार को दबिश दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लुधियाना के जगरावं की अनाज मंडी स्थित गोदाम में भी जांच चल रही है। सीबीआई की टीम ने मीडिया समेत किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया और न ही बाहर आने दिया। मुक्तसर में भी मौड़ रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम में फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के पड़े स्टॉक की जांच की गई। यहां गोदाम में पड़े चावल के सैंपल लिए गए और ड्यूटी पर तैनात मुलाजिमों की फिजिकल वेरिफिकेशन भी किया गया।
 
पटियाला : तीन गोदामों में 12 घंटे चली जांच
पटियाला जिले के तीन एफसीआई गोदामों में गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार तड़के तक सीबीआई की टीम रही। इन तीनों जगह करीब 12 घंटे जांच चली। समाना में घग्गा रोड स्थित एफसीआई गोदाम, एफसीआई गोदाम नजदीक बस अड्डा नाभा और नाभा गोदाम से चावलों के सैंपल भरे। जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम ने एफसीआई के अधिकारियों को बिना सूचना दिए यह दबिश दी। टीम रिकॉर्ड कब्जे में कर अपने साथ ले गई।

गेहूं और चावल के नमूने लिए 
अबोहर से मिली जानकारी के अनुसार सीतो रोड गांव काला टिब्बा स्थित सोमा न्यू टाउन, श्रीगंगानगर रोड तथा ढाणी लटकन रोड पर स्थित एफसीआई के गोदामों में कार्रवाई हुई है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। फिरोजपुर व फाजिल्का में भी गोदामों पर दबिश देकर दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। फिरोजपुर के गांव गोखी वाला और फाजिल्का के गांव राणा स्थित गोदाम से चावल के सैंपल लिए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीमों ने 2019-20 और 2020-21 के दौरान खरीदे गए गेहूं और चावल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed