{"_id":"6305a641daf4087af53333eb","slug":"case-registered-against-gangster-sukhpreet-budha-lodged-in-bathinda-central-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर ने जेल अधिकारियों को दी धमकी, तलाशी करवाने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर ने जेल अधिकारियों को दी धमकी, तलाशी करवाने से किया इनकार
Wed, 24 Aug 2022 09:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 24 Aug 2022 09:49 AM IST
सार
कुछ समय पहले भी इस गैंगस्टर ने जेल में तैनात एक अधिकारी को धमकी दी थी। लेकिन उस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर सुखप्रीत बुढ़ा ने जेल अधिकारियों को जान से मारने की धमकियां दी हैं। थाना कैंट पुलिस ने जेल अधिकारी नवदीप सिंह के बयान पर आरोपी गैंगस्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में जेल अधिकारी नवदीप सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को जब जेल प्रशासन की ओर से चेकिंग की जा रही थी तो गैंगस्टर सुखप्रीत ने अपनी तलाशी करवाने से इनकार कर दिया। गैंगस्टर ने जेल अधिकारियों को जान से मारने की धमकियां भी दी। सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है। जेल से जुड़े सूत्र बताते है कि कुछ समय पहले भी इस गैंगस्टर ने जेल में तैनात एक अधिकारी को धमकी दी थी। लेकिन उस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।
विज्ञापन