फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Case of asking money on WhatsApp by putting photo of Kapurthala DC

Punjab: कपूरथला के डीसी की फोटो लगा लोगों से पैसे मांग रहे ठग, डीसी बोले-मेरा नंबर नहीं

Mon, 03 Oct 2022 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 12:49 PM IST
सार

जामा मस्जिद चौक में काम करने वाले और एक आइलेट्स अकादमी चलाने वाले संचालक को भी मैसेज गया जिसमें डीसी विशेष सारंगल की ओर से जरूरी मीटिंग का हवाला देते हुए कुछ करने के लिए कहा जाता है। फिर गूगल पे पर पैसे भेजने का मैसेज दिया जाता है।

विज्ञापन
Case of asking money on WhatsApp by putting photo of Kapurthala DC
whatsapp - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपूरथला के डीसी विशेष सारंगल की फोटो लगा कर लोगों को व्हाट्स एप पर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी पैसों की मांग करते हुए गूगल पे करने के लिए कहता है। ऐसे कई मैसेज ठग ने प्रदेश के उच्चाधिकारियों को किए, जिसके बाद डीसी कपूरथला को कई लोगों के फोन आने लगे।  
विज्ञापन


रविवार शाम को कपूरथला के डीसी विशेष सारंगल की व्हाट्स एप पर फोटो लगाकर एक ठग ने कई लोगों को मैसेज कर दिए। जिसके बाद लोगों ने डीसी से इस बाबत पूछा तो उनको बताना पड़ा कि जिस नंबर से मैसेज आ रहे हैं, वह उनका नंबर नहीं है। 
विज्ञापन


जामा मस्जिद चौक में काम करने वाले और एक आइलेट्स अकादमी चलाने वाले संचालक को भी मैसेज गया जिसमें डीसी विशेष सारंगल की ओर से जरूरी मीटिंग का हवाला देते हुए कुछ करने के लिए कहा जाता है। फिर गूगल पे पर पैसे भेजने का मैसेज दिया जाता है। डीसी विशेष सारंगल ने बताया कि व्हाट्स एप पर ऐसे मैसेज भेजने वाले के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। उन्होंने बताया कि वह अकेले टारगेट पर नहीं हैं। पंजाब पुलिस के कई उच्चाधिकारियों की फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर ऐसे ठगी मारने का प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed