फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Case against travel agent on complaint of youth from Tarn Taran deported from US

Illegal Immigrants: पंजाब में एक और ट्रैवल एजेंट पर कार्रवाई, यूएस डिपोर्ट युवक की शिकायत पर FIR, ठगे 35 लाख

Tue, 11 Feb 2025 04:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Feb 2025 04:22 PM IST
सार

अमेरिका से लौटे युवाओं की शिकायत पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) अवैध ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कस रही है। इस कार्रवाई के चलते तरनतारन के युवक की शिकायत पर पुलिस ने एक और ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
Case against travel agent on complaint of youth from Tarn Taran deported from US
Illegal Immigration - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे लोगों को ठगने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। लाखों रुपये लेकर लोगों को डंकी रूट के जरिये यूएस भेजने वाले ठग ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई करने के लिए डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई गई है। एसआईटी अब अवैध ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कस रही है। 

विज्ञापन


पंजाब के तरनतारन जिले के कस्बा चोहला साहिब निवासी ट्रैवल एजेंट गुरकीरत सिंह के खिलाफ 35 लाख की ठगी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए युवक मनदीप सिंह की शिकायत पर ट्रैवल एजेंट के खिलाफ करवाई की गई है।
विज्ञापन


मनदीप सिंह के पिता नौनिहाल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से बनाई गई विशेष जांच कमेटी (एसआईटी) को उन्होंने बयान दर्ज करवाए हैं, जिसके बाद ट्रैवल एजेंट गुरकीरत सिंह पर केस दर्ज किया गया गया। उसका बेटा मनदीप सिंह 2 वर्ष पहले इटली गया था। 22 सितंबर को ट्रैवल एजेंट गुरकीरत सिंह ने उससे संपर्क करके बताया कि वह पहले भी बहुत सारे युवाओं को अमेरिका भेज चुका है। गुरकीरत सिंह ने मनदीप सिंह के परिवार के साथ 22 लाख रुपये में सौदा तय किया। मनदीप सिंह के पिता ने 22 लाख रुपये कैश ट्रैवल एजेंट को दिए थे। इसके बाद 3 महीने बाद उसे मेक्सिको भेजने की बात कही। इटली से मनदीप सिंह को मेक्सिको भेजने के लिए 4000 डॉलर अलग से दिए गए, जबकि दो लाख की राशि नौनिहाल सिंह से यह कहकर मंगवाई गई कि मेक्सिको के डोकरों को पैसे देने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेक्सिको में झेली यातनाएं
ट्रैवल एजेंट गुरकीरत सिंह ने 2 लाख की राशि उनको नहीं दी। इसके चलते बेटे से मारपीट की जा रही थी। मनदीप सिंह ने पिता को बताया कि उसे मेक्सिको में शारीरिक तौर पर यातनाएं दी गई और बहुत ज्यादा परेशान किया गया। ऐसे में वह सुरक्षित तौर पर अमेरिका तभी पहुंच पाएगा अगर 7000 डॉलर तुरंत दिए जाए। 


22 जनवरी को मेक्सिको से अमेरिका पहुंचा था मनदीप
नौनिहाल सिंह ने बेटे के कहने पर पैसों का प्रबंध किया। इसके बाद 22 जनवरी को मेक्सिको के माध्यम से मनदीप सिंह अमेरिका पहुंचा, जहां से उसे अमेरिका पुलिस ने गिरफ्तार करके डिपोर्ट कर वापस भारत भेज दिया। आरोपी ट्रैवल एजेंट ने मनदीप के पिता से कुल 35 लाख रुपये लिए थे। एसपी (इंवेस्टिगेशन) अजयराज सिंह का कहना है कि मनदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने थाना चोहला साहिब में ट्रैवल एजेंट गुरकीरत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed