फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   car hit bike two brother dies road accident in firozpur sister injured

पंजाब में सगे भाइयों की मौत: बहन को लेकर फिरोजपुर जा रहे थे दोनों, कार ने बाइक को मारी टक्कर, गांव में मातम

Fri, 19 Jul 2024 06:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 19 Jul 2024 06:01 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई। हादसे में उनकी बहन घायल हुई है, जिसके एक टांग और एक बाजू टूट गया है। 

विज्ञापन
car hit bike two brother dies road accident in firozpur sister injured
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में हुए दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में उनकी बहन घायल हुई है। तीनों भाई बहन बाइक पर सवार थे, जिनकी बाइक की एक कार से टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान दलजीत सिंह (18), रूप सिंह (20) के तौर पर हुई है। दोनों भाई अपनी बहन को पेपर दिलवाने के लिए घर से साथ गए थे, लेकिन उनको यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वे बहन से साथ घर कभी नहीं लौट पाएंगे। इस हादसे की सूचना के बाद से परिवार का रो-रोकर बूरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

  
फिरोजपुर के मुदकी-बाघा पुराना रोड स्थित गांव माहला कलां के नजदीक शुक्रवार को यह हादसा पेश आया। यहां एक डिजायर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहन का एक पांव व एक हाथ टूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दलजीत सिंह (18), रूप सिंह (20) व रमनदीप कौर (20) वासी हरीएवाला बाइक पर सवार होकर फिरोजपुर आ रहे थे। रमनदीप कौर का फिरोजपुर में पेपर था। मुदकी-बाघा पुराना रोड स्थित गांव माहला कलां के पास हाईवे के रास्ते से आ रही बाइक को मुदकी की ओर से तेज रफ्तार से जा रही डिजायर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दलजीत व रूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रमनदीप कौर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। रमनदीप का एक पांव व एक हाथ टूट गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed