{"_id":"63c27321770bc87bed344ddf","slug":"car-caught-fire-after-collided-with-pillar-in-kapurthala-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: अनियंत्रित होकर पिल्लर से टकराई फार्च्यूनर, मिनटों में जलकर हुई राख, बाल-बाल बचा ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: अनियंत्रित होकर पिल्लर से टकराई फार्च्यूनर, मिनटों में जलकर हुई राख, बाल-बाल बचा ड्राइवर
Sat, 14 Jan 2023 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 14 Jan 2023 02:48 PM IST
सार
फॉर्च्यूनर गाड़ी के मालिक हरदीप सिंह वासी गांव दुर्गापुर के अनुसार वह देर रात किसी कार्य से लौट रहे थे कि गांव साबूवाल के नजदीक अचानक उनकी गाड़ी के आगे एक लावारिस जानवर आ गया, उसे बचाने के चक्कर में हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद जली फार्च्यूनर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
कपूरथला की तहसील सुल्तानपुर लोधी के गांव साबूवाल के नजदीक देर रात एक फॉर्च्यूनर गाड़ी लावारिस जानवर को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर श्मशान घाट के पिल्लर से जा टकराई। इससे गाड़ी में आग लग गई। हालांकि ड्राइवर समय रहते गाड़ी से उतर गया और उसकी जान बच गई। आग लगने के बाद सुल्तानपुर लोधी फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया गया था लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। घटना की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सुल्तानपुर लोधी पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
फॉर्च्यूनर गाड़ी के मालिक हरदीप सिंह वासी गांव दुर्गापुर के अनुसार वह देर रात किसी कार्य से लौट रहे थे कि गांव साबूवाल के नजदीक अचानक उनकी गाड़ी के आगे एक लावारिस जानवर आ गया, जिसको बचाने के प्रयास के दौरान उनकी गाड़ी बेकाबू होकर नजदीक ही श्मशान घाट गेट के पिल्लर से जा टकराई। और उनकी गाड़ी के एयर बैग खुल गए जिस वजह से उन्हें कोई चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना के बाद जैसे ही वह अपनी गाड़ी से नीचे उतरे तो उसमें अचानक आग लग गई। घटना के तुरंत बाद सुल्तानपुर लोधी के फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया गया लेकिन उनके आने से पहले गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। उन्होंने गाड़ी 3 साल पहले ही खरीदी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सुलतानपुर लोधी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन