फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bullet fired from pistol of GRP DSP Gunman hit shoulder of passenger in mauryadhwaj express train

Pathankot: मौर्यध्वज एक्सप्रेस में GRP डीएसपी के गनमैन की पिस्टल से चली गोली, कंधे में गोली लगने से यात्री घायल

Sat, 09 Jul 2022 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 05:05 PM IST
सार

डीएसपी के गनमैन सविंद्रपाल सिंह की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गलती से चली गोली के कारण ट्रेन में सवार एक यात्री घायल हुआ है। घायल का लुधियाना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Bullet fired from pistol of GRP DSP Gunman hit shoulder of passenger in mauryadhwaj express train
gun

विस्तार

पठानकोट में शुक्रवार रात जम्मूतवी से बरौनी जा रही मौर्यध्वज एक्सप्रेस ट्रेन में सवार जीआरपी के डीएसपी के गनमैन की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। पिस्टल से निकली गोली ट्रेन में सवार एक यात्री के कंधे में लगी, जिससे यात्री घायल हो गया। गोली चलने की बात का पता चलने पर कोच में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। घायल को लुधियाना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है। यह हादसा पठानकोट से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर कंदरोड़ी रेलवे स्टेशन के पास हुआ। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जीआरपी डीएसपी का गनमैन ट्रेन में सफर कर रहा था। तभी अचानक उसकी पिस्टल नीचे गिर गई और गोली चल गई। इससे एक यात्री घायल हो गया। मामले को लेकर जब जीआरपी थाना पठानकोट के प्रभारी गुरदर्शन सिंह से बात की तो उनका कहना था कि डीएसपी के गनमैन सविंद्रपाल सिंह की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गलती से चली गोली के कारण ट्रेन में सवार एक यात्री घायल हुआ है। घायल का लुधियाना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है। फिलहाल, अभी किसी किस्म की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन

चार साल पहले भी हुआ था हादसा

करीब चार साल पहले पठानकोट थाना में तैनात हवलदार मलूक सिंह की कार्रबाइन हाथ से छूट गई थी और गोली चल गई थी। इसमें एक जवान घायल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed