{"_id":"aa615b995e860ceb6b76df63cb5ce20f","slug":"bsf-soldiers-shot-himself-piloted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान ने खुद को गोली से उड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ जवान ने खुद को गोली से उड़ाया
अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Wed, 02 Oct 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
सरहद पर गश्त कर रहे बीएसएफ के एक जवान ने खुद को अपनी सरकारी राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। यह घटना मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे ममदोट सेक्टर में बीएसएफ की पोस्ट मम्बोके पास घटी।
जवान के खुदकुशी की खबर सुनते ही बटालियन 143 के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने बीएसएफ अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बीएसएफ जवान राम चंद्र पुत्र कर्मवीर सिंह वासी पानीपत, हरियाणा बुधवार की रात को बीओपी मम्बोके के पास अपने साथियों के साथ गश्त कर रहा था।
रात डेढ़ बजे उसने अपने साथियों को गश्त के दौरान आगे भेज दिया और पीछे रह कर अपनी सरकारी राइफल को गले के नीचे रख कर गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खुदकुशी की खबर सुनकर रात को ही बटालियन 143 के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। राम चंद्र के खुदकुशी करने की वजह नहीं पता चली। बताया जा रहा है कि उसे बीएसएफ में नौकरी करते हुए तकरीबन 24 साल हो गए थे।