{"_id":"63f204fe56d4f4c4cc0b68b6","slug":"bsf-shot-down-pakistani-drone-in-gurdaspur-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गुरदासपुर में फिर आया पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने फायरिंग कर गिराया, तलाशी में 4 पैकेट हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गुरदासपुर में फिर आया पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने फायरिंग कर गिराया, तलाशी में 4 पैकेट हेरोइन बरामद
Sun, 19 Feb 2023 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 19 Feb 2023 04:46 PM IST
सार
सर्च अभियान के दौरान हेरोइन के 4 पैकेट बरामद हुए हैं। जो ड्रोन मारकर गिराया गया है, वह 9 किलो तक हेरोइन उठाकर 15 किलोमीटर तक उड़ सकता है। बीओपी डेरा बाबा नानक रोड पर शनिवार सुबह बीएसएफ की इसी बटालियन के जवानों और पाकिस्तान स्थित तस्करों के बीच फायरिंग हुई।
विज्ञापन
ड्रोन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय भारत पाकिस्तान सीमा पर तैनात 113 बटालियन ने बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) घानिए के बांगर में शनिवार देर रात आए एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन गिरने वाली जगह पर बीएसएफ और पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इसके बाद बीएसएफ ने चार पैकेट में करीब 2.750 हेरोइन पैकिंग समेत बरामद की है।
प्रभाकर जोशी ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान हेरोइन के 4 पैकेट बरामद हुए हैं। जो ड्रोन मारकर गिराया गया है, वह 9 किलो तक हेरोइन उठाकर 15 किलोमीटर तक उड़ सकता है। बीओपी डेरा बाबा नानक रोड पर शनिवार सुबह बीएसएफ की इसी बटालियन के जवानों और पाकिस्तान स्थित तस्करों के बीच फायरिंग हुई। हालांकि इस दौरान तस्कर धुंध का फायदा उठाते हुए तस्कर मौके पर से भागने में सफल हो गए। फायरिंग के बाद बीएसएफ के जवानों की ओर से इलाके की सर्च की गई, जिसमें जवानों को पाइप के जरिये भारत में भेजी गई 20 पैकेट हेरोइन, 2 पिस्तौल, 242 रौंद कारतूस व 6 मैगजीन बरामद हुए थे।