{"_id":"6709f9f656933c45c30b8cc9","slug":"bsf-seized-heroin-came-from-pakistan-via-drone-2024-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पाकिस्तान से ड्रोन से आई हेरोइन की खेप, बीएसएफ ने पकड़ी, ड्रोन भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पाकिस्तान से ड्रोन से आई हेरोइन की खेप, बीएसएफ ने पकड़ी, ड्रोन भी बरामद
Sat, 12 Oct 2024 09:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 12 Oct 2024 09:59 AM IST
सार
हेरोइन की खेप रात के समय ड्रोन के जरिए सरहद पर बनी बीएसएफ की चौकी जोगिंदर सिंह के पास फेंकी गई थी।
विज्ञापन
बरामद ड्रोन के साथ बीएसएफ अधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब में बीएसएफ ने पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से आई आधा किलो हेरोइन पकड़ी है। साथ में पाकिस्तान ड्रोन भी बरामद किया है। यह खेप रात के समय ड्रोन के जरिए सरहद पर बनी बीएसएफ की चौकी जोगिंदर सिंह के पास फेंकी गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
तरनतारन से बरामद हुई थी 13 किलो हेरोइन
बीएसएफ के जवानों में तरनतारन के गांव कलस से 13.160 किलो हेरोइन बरामद की थी। हेरोइन छह बोतलों में भरी हुई थी जिसपर पीली टेप लगी हुई थी। पुलिस ने बताया कि हेरोइन को पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजा गया है। नशा तस्करों के हाथ लगने से पहले ही बीएसएफ ने इस नशे की खेप को बरामद कर लिया।सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि आखिर कौन से तस्कर गिरोह ने इस नशे की खेप को पाकिस्तान से मंगवाया था। इसके अलावा गांव नौशहरा के पास खेतों से एक असेम्बल्ड पाक ड्रोन को भी बीएसएफ ने कब्जे में लिया है। यह जुगाडू किस्म का ड्रोन है जिसे पाक तस्करों ने भारतीय इलाके में भेजा था। खराबी आने की वजह से यह खेतों में गिर गया और सूचना के बाद बीएसएफ ने उसे बरामद कर लिया।