{"_id":"608161688ebc3e8cf75e8caf","slug":"bsf-opened-fire-against-three-pakistanis-who-were-attempting-to-infiltrate-from-the-border-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"नापाक हरकत: सीमा से फिर घुसपैठ का प्रयास, बीएसएफ की फायरिंग में भाग खड़े हुए तीन पाकिस्तानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नापाक हरकत: सीमा से फिर घुसपैठ का प्रयास, बीएसएफ की फायरिंग में भाग खड़े हुए तीन पाकिस्तानी
Thu, 22 Apr 2021 05:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Apr 2021 05:13 PM IST
सार
सुबह तड़के ही बीएसएफ ने यह सूचना पठानकोट पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस, बीएसएफ, डेल्टा और घातक कमांडो दस्ते ने पहाड़ीपुर पोस्ट के आसपास 7 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
पठानकोट में सर्च अभियान चलाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में भारत-पाक सीमा स्थित बमियाल सेक्टर के पहाड़ीपुर बीएसएफ पोस्ट (पाकिस्तान की न्यू जलाला पोस्ट) के पास बुधवार की मध्यरात्रि तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की। लेकिन, बीएसएफ के जवानों की नजर उन पर पड़ी तो फायरिंग कर दी।
बीएसएफ की फायरिंग से डर कर तीनों घुसपैठिए वापस पाकिस्तान की सीमा में घुस गए। सुबह तड़के ही बीएसएफ ने यह सूचना पठानकोट पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस, बीएसएफ, डेल्टा और घातक कमांडो दस्ते ने पहाड़ीपुर पोस्ट के आसपास 7 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया।
एसएसपी पठानकोट गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि देर रात पहाड़ीपुर के पास भारत-पाक सीमा के नो-मैन लैंड में 3 लोग भारतीय सीमा की ओर बढ़ते देखे गए थे। जैसे ही ये लोग भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश करने लगे तो बीएसएफ के जवानों को इस बारे में पता चल गया, उन्होंने 10 राउंड फायर किए। इसके बाद उक्त घुसपैठिए पाकिस्तान की ओर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद नरोट जैमल सिंह पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम सिंह एवं बमियाल पुलिस चौकी प्रभारी तरसेम सिंह और इंस्पेक्टर ऑपरेशन राजेश कुमार द्वारा घातक कमांडो एवं डेल्टा कमांडो टीम के साथ उक्त क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि बीएसएफ द्वारा दी गई सूचना पर पहाड़ीपुर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन पुलिस एवं कमांडो टीम पूरी तरह सतर्क रहकर अपना सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं। दूसरी तरफ, बीएसएफ बार्डर पर ऐसी कोई भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी पर तैनात है। वहीं, एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि सर्च ऑपरेशन इसलिए चलाया गया कि कहीं उक्त लोग कोई चीज भारतीय सीमा में न फेंक गए हों। उन्होंने कहा कि सर्च में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है, फिलहाल सर्च जारी रहेगी।