{"_id":"63f0a717f3046dcba0014ad4","slug":"bsf-fired-on-pakistani-drone-in-firozpur-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: हेरोइन गिराने आए ड्रोन को BSF ने फायरिंग कर खदेड़ा, हुसैनीवाला बॉर्डर एरिया में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: हेरोइन गिराने आए ड्रोन को BSF ने फायरिंग कर खदेड़ा, हुसैनीवाला बॉर्डर एरिया में हुई कार्रवाई
Sat, 18 Feb 2023 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 18 Feb 2023 03:54 PM IST
सार
शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे बीएसएफ के जवान सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें गांव टिंडी वाला से पाकिस्तान की तरफ लौट रहे ड्रोन की आवाज सुनाई दी। गांव टिंडी वाला की तरफ से सतलुज दरिया पाकिस्तान से भारत में प्रवेश होता है। यहां पर ज्यादातर क्षेत्र सतलुज दरिया का है।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसएफ ने हुसैनीवाला बॉर्डर के क्षेत्र में आसमान में मंडरा रहे ड्रोन पर फायरिंग कर उसे जमीन पर गिराने का प्रयास किया, लेकिन ड्रोन गोलियों की बौछार से बच कर सुरक्षित पाकिस्तान लौट गया। ड्रोन सीमांत गांव टिंडी वाला में ड्रोन हेरोइन की खेप गिराकर पाक लौट रहा था। आवाज सुनने पर बीएसएफ ने गोलियां दागी। पुलिस और बीएसएफ ने गांव टिंडी वाला में सर्च अभियान चलाया है लेकिन अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। बता दें कि टिंडी के इलाके में ज्यादातर सतलुज दरिया का इलाका है।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे बीएसएफ के जवान सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें गांव टिंडी वाला से पाकिस्तान की तरफ लौट रहे ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जवानों ने ड्रोन पर तकरीबन बारह गोलियां दाग उसे जमीन पर गिराने की कोशिश की लेकिन ड्रोन सुरक्षित पाक में प्रवेश हो गया। ड्रोन क्या फेंक गया इस संबंधी सुराग लगाने के लिए बीएसएफ व पुलिस ने शनिवार को संयुक्त आपरेशन चलाया है, लेकिन शाम तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
गांव टिंडी वाला की तरफ से सतलुज दरिया पाकिस्तान से भारत में प्रवेश होता है। यहां पर ज्यादातर क्षेत्र सतलुज दरिया का है। ड्रोन दरिया में हेरोइन की खेप फेंक गया है तो बीएसएफ के लिए उसे तलाशना मुश्किल होगा। ये बता दें कि यहां के ग्रामीण बहुत अच्छे तैराक हैं। दरिया में डुबकी लगाकर भी हेरोइन के पैकेट निकाल लाते हैं।
विज्ञापन