{"_id":"633bbde6ed2c5526077ae638","slug":"bsf-fired-on-pakistani-drone-in-dera-baba-nanak-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पांच बार घुसा पाक ड्रोन: भारतीय सीमा में 10 KM अंदर तक आया, BSF की फायरिंग के बाद लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पांच बार घुसा पाक ड्रोन: भारतीय सीमा में 10 KM अंदर तक आया, BSF की फायरिंग के बाद लौटा
Tue, 04 Oct 2022 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:30 AM IST
सार
अमृतसर के अजनाला में भी ड्रोन ने घुसने की कोशिश की। सोमवार रात करीब ढाई बजे बीएसएफ जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनी। बीएसएफ जवानों ने पहले लाइट फायर किया फिर 16 राउंड फायर कर उसे लौटने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
स्थिति का जायजा लेते डीआईजी प्रभाकर जोशी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर और अमृतसर के इलाके में सोमवार रात पाक सीमा से आए ड्रोन ने छह बार घुसने की कोशिश की। बीएसएफ की फायरिंग के बाद ड्रोन लौट गया। रात के अंधेरे में हथियार व नशे की खेप गिराए जाने की आशंका पर पुलिस और बीएसएफ ने आसपास के गांवों में तलाशी अभियान चलाया लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि डेरा बाबा नानक की तरफ से 10:20 से 3:00 बजे के बीच पांच बार ड्रोन भारतीय सीमा पर दाखिल हुआ। इस दौरान वह 10 किमी तक घुस आया था। बीएसएफ की कई राउंड फायरिंग के बाद वह लौट गया। डीजीआई जोशी ने बताया कि इस संबंध में रत्ता, पड्डा, ठेठरके और सीमा से लगते गांव के लोगों से बातचीत कर उन्हें सीमा पार से हो रही नापाक हरकतों के बारे में जागृत कर सहयोग मांगा गया।
विज्ञापन
वहीं अमृतसर के अजनाला में भी ड्रोन ने घुसने की कोशिश की। सोमवार रात करीब ढाई बजे बीएसएफ जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनी। बीएसएफ जवानों ने पहले लाइट फायर किया फिर 16 राउंड फायर कर उसे लौटने पर मजबूर कर दिया। बीएसएफ अधिकारियों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन