{"_id":"6a8288713ac97be70d0aed4b","slug":"bride-refuses-to-marry-after-seeing-groom-s-face-in-firozpur-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फोटो में कोई और मंडप में कोई और!: दूल्हे को देखते ही बोली दुल्हन- शादी नहीं करूंगी, जबरदस्ती की तो मर जाऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो में कोई और मंडप में कोई और!: दूल्हे को देखते ही बोली दुल्हन- शादी नहीं करूंगी, जबरदस्ती की तो मर जाऊंगी
Mon, 17 Aug 2026 09:36 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:36 AM IST
सार
फिरोजपुर के गांव जीवां अराई में फेरों के दौरान दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। राजस्थान के छतरगढ़ से आई बरात आखिरकार बिना दुल्हन के वापस लौट गई। दुल्हन ने आरोप लगाया कि उसे शादी से पहले किसी अन्य युवक की फोटो दिखाई गई थी।
विज्ञापन
फिरोजपुर में दूल्हे के चेहरे पर टूटी शादी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस पर फिरोजपुर के गांव जीवां अराई में एक अनोखी घटना सामने आई है। राजस्थान से आई बरात दुल्हन के बिना ही वापस लौट गई। फेरे की रस्म के दौरान दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखकर शादी करने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
दुल्हन का बड़ा आरोप
दुल्हन का आरोप है कि उसे शादी के लिए किसी और लड़के की फोटो दिखाई गई थी। मंडप में किसी दूसरे लड़के को दूल्हा बनाकर खड़ा कर दिया गया था।राजस्थान के छतरगढ़ निवासी दूल्हे सैमसंग ने बताया कि रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ था। मोबाइल पर भी बातचीत होती थी। दूल्हे के पिता महिंदर बाजीगर ने इसे ठगी बताया है। उन्होंने कहा कि विचोले और लड़की की मां ने उन्हें बेटे की फोटो दी थी। महिंदर बाजीगर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
आरोपों का दौर
दुल्हन ने कहा कि जबरदस्ती शादी कराने का प्रयास किया गया तो वह अपनी जान दे देगी। लड़की पक्ष के कुलदीप सिंह ने भी लड़के की फोटो बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने लड़के पक्ष से कोई पैसा लेने से इन्कार किया। कुलदीप सिंह ने बताया कि बरात को वापस लौटा दिया गया है। दूल्हे के पिता ने विचोले पर लड़की की मां को गरीब बताकर एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन