फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Border Security Force Fired on Drone in Gurdaspur of Punjab

गुरदासपुर: भारत-पाक सीमा पर दिखा पाक ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग, दागे रोशनी वाले गोले

Thu, 07 Apr 2022 03:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Apr 2022 03:52 PM IST
सार

डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि जवानों ने देश विरोधी ताकतों के प्रयासों को नाकाम किया है। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र की बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाकर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Border Security Force Fired on Drone in Gurdaspur of Punjab
गुरदासपुर में सर्च अभियान चलाते बीएसएफ जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बुधवार की देर रात को भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर से उड़ता हुआ पाक ड्रोन देखा गया। भारत की सीमा में प्रवेश कर रहे ड्रोन पर सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की। इसके अलावा रोशनी छोड़ने वाले गोले बम भी दागे गए। बाद में सीमावर्ती इलाके में सर्च अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के अधीन आती बीएसएफ की बीओपी रोसा के जवानों ने बुधवार रात करीब 1.20 मिनट पर भारत-पाक सीमा पर उड़ता हुआ पाक ड्रोन देखा। जिसके बाद सीमा पर तैनात जवानों ने भारत क्षेत्र में घुस रहे पाक ड्रोन पर 16 फायर किए। जबकि रोशनी छोड़ने वाले गोले भी दागे गए। डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि जवानों ने देश विरोधी ताकतों के प्रयासों को नाकाम किया है। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र की बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाकर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed