{"_id":"69e087cd17e707157d0dd533","slug":"body-of-pankaj-malhotra-of-jalalabad-vrindavan-boat-accident-recovered-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा नाव हादसा: जलालाबाद के पंकज मल्होत्रा का शव बरामद, 16 हुई मृतकों की संख्या; परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा नाव हादसा: जलालाबाद के पंकज मल्होत्रा का शव बरामद, 16 हुई मृतकों की संख्या; परिवार में पसरा मातम
Thu, 16 Apr 2026 12:25 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:25 PM IST
सार
मथुरा नाव हादसे के सातवें दिन जलालाबाद के पंकज मल्होत्रा का शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या 16 हो गई है।
विज्ञापन
पंकज मल्होत्रा
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
मथुरा नाव हादसे में लापता चल रहे पंकज मल्होत्रा का शव बरामद कर लिया गया है। उनका शव हादसे वाली जगह से करीब ढाई किलोमीटर आगे देवराहा बाबा घाट और पानीगांव पुल के नीचे यमुना नदी में मिला।
विज्ञापन
प्रशासन और गोताखोरों की टीम पिछले सात दिनों से लगातार यमुना में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। आज सुबह तलाशी अभियान के दौरान पंकज मल्होत्रा का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद उसे बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
जलालाबाद के अग्रवाल कॉलोनी, गली नंबर एक के रहने वाले पंकज मल्होत्रा अपने मौसा-मौसी के साथ मथुरा गए थे। हादसे में उनके मौसा-मौसी की भी मौत हो चुकी है। पंकज का परिवार हादसे के बाद से मथुरा में अपने बेटे की तलाश में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
10 अप्रैल को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई थी। हादसे के बाद कई लोग नदी में डूब गए थे। तब से प्रशासन, पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। सातवें दिन अंतिम लापता व्यक्ति का शव मिलने के बाद सर्च अभियान समाप्त कर दिया गया है।