{"_id":"648d8a28d679be2c7c09bb65","slug":"bjp-rally-in-longowal-in-sunam-of-punjab-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Rally: पंजाब सरकार पर बरसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया, कहा-केंद्रीय ग्रांट का किया दुरुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP Rally: पंजाब सरकार पर बरसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया, कहा-केंद्रीय ग्रांट का किया दुरुपयोग
Sat, 17 Jun 2023 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Jun 2023 03:56 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोगों की खून पसीने की कमाई को अरविंद केजरीवाल अपने सियासी हितों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। भगवंत मान सरकार सबसे निक्कमी साबित हुई है।
विज्ञापन
भाजपा की रैली में पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लौंगोवाल में संगरूर लोकसभा क्षेत्र की रैली का आयोजन प्रदेश सचिव दामन बाजवा के नेतृत्व में किया। इसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा समेत भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हुए। रैली में वक्ताओं के निशाने पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस रही।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र केंद्र सरकार की ओर से एनआरएचएम योजना के तहत रोकी गई ग्रांट के संदर्भ में बुलाया है। केंद्र सरकार की निंदा करने के उद्देश्य से यह सत्र बुलाया गया है। पंजाब सरकार ने केंद्र की ओर से वेलनेस योजना के तहत भेजी ग्रांट का दुरुपयोग करके मोहल्ला क्लीनिक के बोर्ड स्थापित कर दिए हैं। इसी कारण केंद्र सरकार ने ग्रांट रोकी है।
यह भी पढ़ें: Ludhiana Loot: साढ़े आठ करोड़ की डकैती की मास्टरमाइंड डाकू हसीना उत्तराखंड से गिरफ्तार, पति भी काबू
विज्ञापन
कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस पर निशाना साधते उन्होंने कहा कि 1984 के दौर में पंजाब में कांग्रेस के इशारे पर अत्याचार हुए लेकिन मोदी सरकार ने हमेशा पंजाबियों के हितों की रक्षा की है। फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया जा रहा है। नैनो यूरिया बनाकर किसानों को आर्थिक राहत दी है। पिछले नौ साल में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत की साख को ऊंचा किया है। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान भारतीय छात्रों को सुरक्षित देश लाया गया। 35 हजार करोड़ रुपये की कोविड-19 वैक्सीन मुफ्त लगाई गई। खादों पर सब्सिडी बढ़ाकर ढाई लाख करोड़ रुपये कर दी है।
रैली में जुटी भारी भीड़ को देखकर उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की पकड़ मजबूत हो रही है और लोकसभा चुनाव में पंजाब इतिहास रचेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के लोगों की खून पसीने की कमाई को अरविंद केजरीवाल अपने सियासी हितों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। भगवंत मान सरकार सबसे निक्कमी साबित हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु पुत्रों के बलिदान को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। करतारपुर साहिब का रास्ता खुलवाया। गुरु तेग बहादुर जी का चार सौ वर्षीय दिवस मनाया। अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद सिख भाइयों और गुरु ग्रंथ साहिब को पूरे सम्मान के साथ देश लाया गया। इसके बावजूद भाजपा की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर अरविंद खन्ना, केवल सिंह ढिल्लों, कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंदर कौर, दामन बाजवा, हरमन बाजवा समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।