फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   bike rider snatched mobile from youth dragged him with bike in ludhiana

लुधियाना में चोरों का आतंक: बाइक सवारों ने युवक से छीना मोबाइल, डेढ़ किमी. तक घसीटते ले गए बदमाश

Sun, 08 Sep 2024 04:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 08 Sep 2024 04:32 PM IST
सार

लुधियाना में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से छीना मोबाइल और उसे अपनी बाइक से साथ डेढ़ किमी. तक घसीटते ले गए। 

विज्ञापन
bike rider snatched mobile from youth dragged him with bike in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शहर में चौबीस घंटे गश्त का दावा करने वाली लुधियाना की कमिश्नरेट पुलिस के लिए चुनौती और आम लोगों के लिए लुटेरे आतंक बनते जा रहे है। महानगर में रोजाना कोई न कोई लूट की वारदात हो रही है। इस कारण देर रात को लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। हथियारों के बल पर लुटेरे घेर कर लूटपाट कर रहे हैं। पुलिस जब तक पहुंचती है लुटेरे फरार हो जाते हैं। 
विज्ञापन


लूट की ताजा घटना शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल ताजपुर रोड पर हुई है। यहां लुटेरों ने अमृत धर्मकांटे के पास एक युवक को घेर लिया। भोला कालोनी इलाके में रहने वाला आशु फैक्ट्री से घर आ रहा था, तभी लुटेरों ने उसका मोबाइल लूट लिया। जब उसने लुटेरों का विरोध करने के लिए उनकी बाइक पकड़ ली। उसके हाथ का कड़ा बाइक में फंस गया। इसके बाद लुटेरे उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीट कर ले गए। 
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि आशु के बार-बार चिल्लाने पर भी लुटेरों ने बाइक नहीं रोकी और भगाते रहे। करीब डेढ़ किलोमीटर बाद स्पीड ब्रेकर आया और आशु का कड़ा बाइक से छूट गया तो उसकी जान बची। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना डिविजन-7 और चौकी ताजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल युवक आशु ने बताया कि वह भोला कॉलोनी में रहता है। शनिवार की देर शाम वह फैक्ट्री से छुट्टी कर वापस घर लौट रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर एक बाइक सवार दो युवकों ने उससे पीछे से आकर मोबाइल फोन झपट लिया। उसके हाथ में कड़ा था जो बाइक में फंस गया और बाइक सवार उसे करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक घसीटते हुए ले गए। 


ताजपुर चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जगदीश राज ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करा दिया गया है। दोनों लुटेरे भी कुछ दूरी पर गिर गए थे। जिन्हें काबू कर लिया गया है। उन्हें सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया है। जहां पुलिस की सुरक्षा भी लगाई गई है। उन्हें छुट्टी मिलते ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed