फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bike-borne miscreants opened fire on the bus

Punjab Crime: बाइक सवार बदमाशों ने बस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, ड्राइवर हुआ घायल, पुलिस कर रही जांच

Tue, 02 Dec 2025 07:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 02 Dec 2025 07:54 PM IST
सार

बस के चालक और कंडक्टर ने बताया कि वह फिरोजपुर से श्रीगंगानगर के लिए बस लेकर जा रहे थे कि लक्खोके बहराम के पास बाइक सवार तीन बदमाश आए और चलती बस पर उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Bike-borne miscreants opened fire on the bus
बस पर फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजपुर से श्रीगंगानगर जा रही सवारी बस पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। गोली के छर्रे लगने से चालक जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही थाना लक्खोके बहराम पुलिस वारदात स्थल पर पहुंचीं और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बस के चालक और कंडक्टर ने बताया कि वह फिरोजपुर से श्रीगंगानगर के लिए बस लेकर जा रहे थे कि लक्खोके बहराम के पास बाइक सवार तीन बदमाश आए और चलती बस पर उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि करीब 25  फायर किए हैं। गोली के छर्रे चालक के पांव पर लगे हैं। चालक जख्मी हो गया।  फायरिंग के दौरान बस में सवार सभी सवारियां डर गईं। बदमाश फायरिंग कर वहां से फरार हो गए। इस संबंधी उन्होंने थाना लक्खोके बहराम पुलिस को सूचना दी और बस को थाने में ले जाकर खड़ी कर दिया।
विज्ञापन


 उधर पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। रास्ते में जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उसकी फुटेज खंगाली जा रही है कि आरोपी कौन थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed