फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bibi Jagir Kaur supported Rahul Gandhi statement

Punjab: राहुल गांधी के समर्थन में उतरी बीबी जागीर कौर, बोलीं- सिखों से सरकारों और एजेसियों को होती है जलन

Thu, 12 Sep 2024 08:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Sep 2024 08:57 PM IST
सार

राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान का बीबी जागीर कौर ने समर्थन किया है। पूर्व एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जगीर ने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा है वह सही है। 

विज्ञापन
Bibi Jagir Kaur supported Rahul Gandhi statement
कपूरथला डीसी कार्यालय में बीबी जागीर कौर। - फोटो : संवाद

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका दौरे दौरान भारत में सिखों की असुरक्षा पर दिए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। बुधवार को आरसीएफ कपूरथला प्रवास दौरान जहां केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए राहुल गांधी को निशाने पर लिया था। वहीं वीरवार को अकाली सुधार लहर की नेता व पूर्व एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है। बीबी जागीर कौर वीरवार को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पंजाब सरकार के खिलाफ डीसी कपूरथला अमित कुमार पांचाल को ज्ञापन सौंपने आई हुई थी।

विज्ञापन


जागीर कौर ने कहा कि राहुल गांधी के मुंह से सच निकला है। इस समय भारत खासकर पंजाब में सिख ही नहीं, बल्कि अल्पसंख्यक असुरक्षित हैं। खास तौर पर यहां सिखों की पगड़ी देखकर सरकारों व एजेंसियों को आग लग जाती है। 
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि दिल्ली तक पाकिस्तान का राज होता, यदि सिख या पंजाबी न होते, लेकिन अब तो कहीं कड़े बंद, कहीं कुछ बंद, यह सबकुछ तब शुरू हुआ जब सिखों की नस्लकुशी शुरू हुई। जब दिल्ली की गलियों में पंजाबी-सिखों को खत्म कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं तो उनका फर्ज बनता है कि उन्हें 1984 में हुई सिख दंगों के लिए आवाज बुलंद करते हुए भारत सरकार समेत माफी मांगनी चाहिए। यदि राहुल गांधी के अंदर दर्द है तो वह केंद्र सरकार पर सामूहिक तौर पर सिखों से माफी मांगने के लिए माहौल या दबाव बनाएं।


बीबी जागीर कौर ने इस दौरान पंजाब सरकार पर भी हमला बोला और कहा सरकार हर फ्रंट पर फेल है। विधानसभा के सेशन में किसी को बोलने नहीं दिया जाता है। अंदरखाते चोर रास्ते से लोगों पर टैक्स लगाए जा रहे है। सूबे में लॉ एंड आर्डर की हालत बदतर है। स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा चुकी हैं और हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डीसी कपूरथला को एक ज्ञापन देकर सुधार की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed