फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bhagwant mann Punjab CM Oath Ceremony Today Why Choose the Date of 16 is Lucky Number

पंजाब के नए सरदार का लकी नंबर : आज के दिन ही क्यों भगवंत मान ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए 30 साल पुराना राज

Thu, 17 Mar 2022 09:45 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 17 Mar 2022 09:45 AM IST
सार

पंजाब के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। आम आदमी पार्टी के भगवंत मान सिंह ने राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। राज्य का मुख्यमंत्री बनने वाले मान 17वें नेता हैं। प्रकाश सिंह बाद सबसे ज्यादा चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। 

विज्ञापन
Bhagwant mann Punjab CM Oath Ceremony Today Why Choose the Date of 16 is Lucky Number
भगवंत मान सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में आम आदमी पार्टी के भगवंत मान सिंह ने बुधवार को पंजाब के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 48 साल के भगवंत मान के लिए 16 नंबर काफी लकी रहा है। मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए भी भगवंत मान 16 तारीख को ही चुना।  ये लकी नंबर आज से नहीं, बल्कि 30 साल से उनकी जिंदगी से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं इसके बारे में रोचक तथ्य...
विज्ञापन

 
16 मई 1992 
असल मायने में भगवंत मान की जिंदगी 16 मई 1992 को ही पटरी पर आई थी। ये वो दिन था जब मान का पहला एलबम आया था। उस दौरान वह बी.कॉम द्वितीय वर्ष में थे। उनके पहले एलबम का नाम 'गोभी दिए, कचिए वपरने' था। इसमें मान ने राजनीतिक भ्रष्टाचार पर ही अपने व्यंग्य से तंज कसा था। 
विज्ञापन

 
16वीं लोकसभा के लिए 16 तारीख को सांसद चुने गए 
बात 2014 की है। 16 मई 2014 को देशभर में लोकसभा चुनावों के नतीजे आए थे। आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब के संगरूर से भगवंत मान सिंह ने चुनाव लड़ा था। परिणाम आए तो वह चुनाव जीत चुके थे। मतलब 16 मई को भगवंत मान 16वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने जा चुके थे। आम आदमी पार्टी को राज्य में चार लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
16 मार्च 2022 
पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। 49 साल के मान पंजाब के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बने हैं। पंजाब के सबसे युवा मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड प्रकाश सिंह बादल के नाम पर है। बादल जब पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तब उनकी उम्र 42 साल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed