फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   traditional fair starts in bathinda

बठिंडा में तीन दिवसीय विरासती मेले की शुरुआत

Sat, 27 Feb 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 27 Feb 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
traditional fair starts in bathinda
मालवा हेरिटेज और सभ्याचारक फाउंडेशन की ओर से बठिंडा के खेल स्टेडियम के पीछे बने गांव जैपाल गढ़ में करवाए जा रहे 12वें तीन दिवसीय विरासती मेले की शुरुआत शुक्रवार को जुलूस निकालकर की गई।
विज्ञापन


यह जुलूस गुरुद्वारा हाजी रत्न साहिब से लेकर किला मुबारक और विरासती गांव जैपालगढ़ निकाला गया। इसमें चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका की साइकिल रैली ने सबको आकर्षित किया।
विज्ञापन


इससे पहले फाउंडेशन के प्रबंधकों की ओर से बाबा हाजी रत्न की दरगाह पर चादर चढ़ाई गई। विरासती जुलूस में युवाओं ने गिद्दा और भंगड़ा डालकर पंजाबी पहरावे और सभ्याचारक की झलक को पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका ने साइकिल रैली निकालकर तंदरुस्त सेहत और प्रदूषण रहित समाज के लिए लोगों को संदेश दिया। इस विरासती जुलूस को अकाली दल की महिला नेता परमजीत कौर गुलशन ने हरी झंडी दी। इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह खालसा, मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed