फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   The young man took responsibility, put charge on principal

युवक ने ली जिम्मेदारी, प्रिंसिपल पर भी आरोप

Fri, 06 Nov 2015 04:13 PM IST
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा Updated Fri, 06 Nov 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
The young man took responsibility,  put charge on principal
गांव मल्लके में बुधवार सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के मामले के संबंध में कस्बा समालसर स्थित एक डेरे में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब की मंजी नीचे एक पर्ची मिली है।
विज्ञापन


इसमें एक युवक ने प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल के साथ मिलकर बेअदबी करने की जिम्मेदारी ली है। जिला पुलिस प्रमुख मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


फिरोजुपर रेंज के डीआईजी अमर सिंह चाहल व अन्य सिविल एवं पुुलिस अफसरों ने गांव मल्लके में सिख संगत से सद्भावना मीटिंग की। इसमें लोगों को गांव में बेअदबी के लिए जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा समालसर में डेरा बाबा कौल दास में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब की मंजी साहिब के नीचे से मिले एक कागज के टुकड़े पर किसी नौजवान ने गांव मल्लके में बेअदबी की जिम्मेदारी ली है।

इस कागज के टुकड़े पर उसने अपने साथ स्कूल के प्रिंसिपल का नाम भी लिखा है। उसने अपना नाम बताने से पहले प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने की मांग की है। इसमें लिखा है कि वह शुक्रवार शाम 4 बजे फिर डेरे सामने बाग में आएगा।
इसमें लिखा है कि अगर आपने मेरी बात न मानी तो समालसर में भी गांव मल्लके की तरह होगा।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार एक मोना नौजवान सिर पर रुमाल बांध कर डेरे में शाम 5:35 पर दाखिल हुआ है। वह डेरे में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेकने लगा और जेब में से कागज का टुकड़ा निकाल इधर उधर देख कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की मंजी के नीचे रख दिया।


जिला पुलिस अधिकारी मुखविंदर सिंह भुल्लर, एसपी हरजीत सिंह पन्नू और डीएसपी बाघापुराना जसपाल सिंह ढिल्लों मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल कर स्कूल प्रिंसिपल से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस की प्राथमिक जांच में किसी व्यक्ति ने उक्त प्रिंसिपल को फंसाने के लिए पुरानी रंजिश में साजिश रची है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed