{"_id":"6b824cfe5848a0c9b9b17439d2293d5b","slug":"the-students-presented-a-cultural-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Wed, 27 Jan 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विभिन्न जगहों पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य संसदीय सचिव जेल व सैर-सपाटा संत बलबीर सिंह घुन्नस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
डीसी जसकिरन सिंह और एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल विशेष तौर पर शामिल हुए। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया। डीएसपी कंवलप्रीत सिंह के नेतृत्व में मार्च पास्ट निकाला गया।
इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से कराए जा रहे विकास को दर्शाती झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। रेडक्रॉस संस्था ने गरीब परिवारों को ट्राई साइकिल और सिलाई मशीनें भी बांटी।
विज्ञापन
समारोह में बेहतर कारगुजारी वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला एवं सेशन जज वरिंदर अग्रवाल, पंजाब एग्रो के चेयरमैन दयाल सिंह कोलियांवाली, एडीसी कुलवंत सिंह, एडीसी कुलजीतपाल सिंह माही, एसपी एमपीएस सिद्धू, एसडीएम राम सिंह, चेयरमैन मनजिंदर सिंह बिट्टू, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला मौजूद थे।
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से डीसी जसकिरन सिंह, अस्पताल भलाई संस्था की चेयरपर्सन दलजीत कौर के नेतृत्व में वृद्ध आश्रम, कुष्ठ आश्रम व अनाथ आश्रम में फल वितरित किए गए।
वहीं सिविल अस्पताल में मरीजों का हाल-चाल पूछा गया। इस मौके पर मेडिकल अफसर डॉ. मदन गोपाल शर्मा, कार्यकारी सचिव सुरिंदर कुमार, प्रबंधक मधु सूदन शर्मा मौजूद थी। गुरु नानक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की तरफ से भी कॉलेज प्रांगण में गणतंत्र दिवस मनाया गया।