{"_id":"dbe8897d5837da8cf61cbd5470bc0cfa","slug":"sukhbir-arrived-moga-then-took-a-dig-at-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा पहुंचे सुखबीर, कांग्रेस पर फिर साधा निशाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पहुंचे सुखबीर, कांग्रेस पर फिर साधा निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Tue, 17 Nov 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर सरबत खालसा के लिए भीड़ और बसों का प्रबंध करने का आरोप दोहराया है।
सुखबीर ने कहा कि यदि कांग्रेसी सच्चे हैं तो सरबत खालसा में हिस्सा लेने वाले कांग्रेसी विधायकों ओर अन्य नेताओं को एक सप्ताह में पार्टी से बाहर निकाल कर इसका सबूत दें।
डिप्टी सीएम सोमवार को 28 नवंबर को मोगा में होने वाली सद्भावना रैली के मद्देनजर कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से मिलने पहुंचे थे।
उपमुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर पुलिस ने पंथक धड़ों के नेताओं को पहले ही गिरफ्त में ले लिया था। वहीं आयोजन स्थल पर काली झंडियां लेकर पहुंच आप कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया गया।
उपमुख्यमंत्री ने पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब और हिंदू ग्रंथों की बेअदबी की हुई घटनाओं की निंदा की और इस साजिश में विदेशी ताकतों का हाथ होने का दावा किया। उन्होंने दोहराया कि बेअदबी के आरोपियों को माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले नौ साल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई, लेकिन विधानसभा चुनाव पास आने के कारण सरकार को बदनाम करने के लिए सरकार विरोधी पार्टियों ने यह भद्दी चाल चली है।
उन्होंने कहा कि सरकार विरोधी ताकतों की तरफ से मंत्री, विधायकों, सांसदों और एसजीपीसी सदस्यों के घेराव के प्रोग्राम से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने सरबत खालसा में चुने गए जत्थेदारों का नाम न लिए बिना कहा कि हत्या, लूटपाट, तस्करी और जमीनों पर कब्जे करने वाले सिख कौम को क्या सीख दे सकते हैं।
उन्होंने श्री अकाल तख्त और सिखों की संसद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति पर हमले के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सुखबीर ने कहा कि टोपी वालों का पंजाब में कोई अस्तित्व नहीं है।
वहीं सुखबीर की आमद से कुछ देर पहले कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह और ट्रक यूनियन प्रधान रणविंदर सिंह पप्पू रामंवाला एक सर्कल जत्थेदार को मंच पर बिठाने के लिए भिड़ पड़े।
एक महिला सरपंच ने रोष जताया तो समागम खत्म होने के बाद सुखबीर ने अकाली कार्यकर्ताओं से पंडाल में जाकर हाथ मिलाया और उनके साथ फोटो खिंचवाए।
इस मौके पर पार्टी के जिला प्रधान तीर्थ सिंह माहला, विधायक जोगिंदर पाल जैन, विधायक राजविंदर कौर भागीके, विधायक हरी सिंह जीरा, विधायक महेशइंदर सिंह, पंजाब सेहत निगम के चेयरमैन बरजिंदर सिंह बराड़, मेयर अक्षित जैन और गुरलाभ सिंह झंडेआना मौजूद थे।
फोटो कैप्शन - मोगा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल
फोटो कैप्शन - मोगा में सुखबीर बादल वर्कर मीटिंग दौरान कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह से कोई विचार विमर्श करते हुए।
फोटो कैप्शन -मोगा में गुस्से को शांत करन के लिए पंडाल में कार्यकर्ताओं को मिलते सुखबीर बादल