फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   SHO beat son of head constable

थानेदार ने पीट दिया हवलदार का बेटा

Mon, 07 Oct 2013 10:25 PM IST
अमर उजाला, रामपुरा फूल (बठिंडा)
अमर उजाला, रामपुरा फूल (बठिंडा) Updated Mon, 07 Oct 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
SHO beat son of head constable
रामपुरा फूल में गुंडागर्दी रोकने का जिम्मा संभाले पंजाब पुलिस के अधिकारी ही गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। सोमवार को शहर के थाना प्रभारी ने एक पुलिस हवलदार के बेटे को पीट पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायल नौजवान का कसूर बस इतना था कि वह सड़क किनारे खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था।


 रामपुरा फूल के सिविल अस्पताल में दाखिल रविंद्र कुमार (27) ने बताया कि उसके पिता पवन कुमार शर्मा पुलिस विभाग में हवलदार तैनात हैं एवं रामपुरा फूल सिटी थाने में ही तैनात हैं।
विज्ञापन


सोमवार को वह अपने एक दोस्त के साथ मोटर साइकिल पर जा रहा था। टैक्सी स्टैंड के करीब वह सड़क किनारे मोटर साइकिल रोक कर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इतने में थाना प्रभारी सुरेंद्र बांसल अपनी गाड़ी में आए और उसे बिना कारण पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार की गाड़ी में सवार अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उसे बुरी तरह पीटा। उसके पेट और सिर में अंदरूनी चोटें लगी हैं। पिटाई के बाद पुलिस कर्मचारी वहां से भाग निकले। पिटाई से घायल रविंद्र कुमार को अस्पताल में दाखिल करवाया है।


 रविंद्र के पिता हवलदार पवन कुमार ने इस मामले में आरोपी एसएचओ और अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी हरिन्द्र सिंह ने कहा कि उन्हें इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed