{"_id":"97729b676053af03f9f49af95d0e6c0e","slug":"sad-responsible-for-scandals-in-the-state-jakhad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में घोटालों के लिए शिअद जिम्मेदार : जाखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में घोटालों के लिए शिअद जिम्मेदार : जाखड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Fri, 11 Dec 2015 02:49 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने अकाली-भाजपा को घोटालों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन हो रहे घोटालों के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।
जाखड़ कांग्रेस की बठिंडा में 15 दिसंबर को होने वाली रैली स्थल का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार आए दिन सरकारी जायदादों को बेचने पर लगी हुई है।
इसके चलते उनको अब यह लग रहा है कि कहीं अकाली सरकार पंजाब सचिवालय न बेच दे। जाखड़ ने कहा कि पंजाब की अकाली भाजपा सरकार के समय किसानों व खेत मजदूरों का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से ही किसान और खेत मजदूर आर्थिक तौर पर कमजोर हो गए हैं और खुदकुशियों के रास्ते पर चल पडे़ हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के साथ किए वादों से तो मुकर ही रही है, साथ ही उसको अपनी बातों पर विश्वास नहीं है। जाखड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने न तो मनरेगा मजदूरों और दलित बच्चों को स्कॉलरशिप के पैसे अभी तक नहीं दिए।
उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को हाईकमांड ने सही समय पर अध्यक्ष बनाकर पंजाब कांग्रेस में जान डाल दी है। अगले विधानसभा चुनाव विकास के एजेंडे को लेकर लोगों की अदालत में जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसी नेता एकजुट हैं और रहेंगे। जाखड़ ने आशंका प्रगट करते कहा कि बादल सरकार कांग्रेस की रैली वाले दिन स्कूली बसों को भी अपने कब्जे में ले रही है, ताकि कोई भी बस कांग्रेस की रैली में न जा सके।