फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   ‘Rahul Gandhi appearances to the house of the victims of fire case'

‘राहुल गांधी दिखावे के लिए गोली कांड पीड़ितों के घर गए’

Thu, 05 Nov 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Thu, 05 Nov 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
‘Rahul Gandhi appearances to the house of the victims of fire case'
आम आदमी पार्टी पंजाब के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिखावे के लिए ही कोटकपूरा गोली कांड पीड़ितों के घर गए हैं।
विज्ञापन



उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों को आग्रह किया कि इस तरह के संवेदनशील मसलों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। सुच्चा सिंह छोटेपुर ने वीरवार को आप के जत्थेबंधक ढांचे की तैयारी के लिए बठिंडा संसदीय क्षेत्र के पार्टी वर्करों से मिलकर उनसे बैठक की।
विज्ञापन



प्रेसवार्ता के दौरान छोटेपुर ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने जो कहा था वह कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि सिख दंगा पीड़ितों को पांच लाख मुआवजा देने का जो सीएम केजरीवाल ने एलान किया था उसे पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अन्य की तरह कभी भी इस गंभीर मामले पर राजनीति नहीं की है।
छोटेपुर ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार ने पहले किसान को तबाह कर दिया।


उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के मामले से ध्यान भटकाने के लिए प्रदेश सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करवा दी।


अब इस संवेदनशील मामले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए अकाली दल की ओर सद्भावना यात्रा शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेअदबी से जुुडे़ हर मामले की जांच सीबीआई को सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed