{"_id":"65868c18eef6bc6237d5938c29837b5b","slug":"punjab-bathinda-sukhbir-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवंत सिख कौम से माफी मांगें : सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवंत सिख कौम से माफी मांगें : सुखबीर
अमर उजाला, बठिंडा
Updated Fri, 01 Aug 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि भगवंत मान ने गुरबाणी के शब्दों से जो छेड़खानी की है उसके लिए उन्हें सिख कौम से माफी मांगनी चाहिए।
यह बात सुखबीर बादल ने शुक्रवार को तलवंडी साबो में होने जा रहे विधानसभा के उपचुनाव में अकाली दल बादल व भाजपा के सांझे उम्मीदवार जीत महिंदर सिद्धू के नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए पहुंचने पर कही। इस दौरान उन्होंने तलवंडी में अकाली दल के वर्करों की बैठक को भी संबोधित किया।
वहीं वे नामांकन पत्र दाखिल करवाने से पहले तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकने के लिए अकाली लीडरशीप के साथ पहुंचे। सुखबीर ने तख्त श्री दमदमा साहब तलवंडी साबो में माथा टेकने के बाद दावा जताया कि दो सीटों के उपचुनाव में गठजोड़ के उम्मीदवार भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।
इस मौके पंजाब के कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, जनमेजा सिंह सेखों, जत्थेदार तोता सिंह, विधायक प्रेम मित्तल मानसा, मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व हलका इंचार्ज बलवीर सिंह सिद्धू आदि भी मौजूद थे। उन्होंने कांग्रेसी उम्मीदवार जस्सी के बारे में कहा कि अब दस सालों बाद जस्सी को हलके की याद आ गई है, लेकिन हलके के लोग उसको इन चुनावों में मुंह नहीं लगाऐंगे।