{"_id":"7ed216f96105fdf973873e98760409c8","slug":"punjab-bathinda-owerkilling","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में ऑनर किलिंग ः बेटी और उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में ऑनर किलिंग ः बेटी और उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला
अमर उजाला, बठिंडा
Updated Thu, 17 Jul 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौड़ मंडी के समीपी गांव राजगढ़ कुब्बे में चमकौर सिंह नामक व्यक्ति ने बेटी और उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयानों के आधार पर लड़की के पिता, भाई व दो बेटों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव राजगढ़ कुब्बे निवासी मनजिंदर कौर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और इसी गांव का सिमरनजीत सिंह तलवंडी साबो में इलेट्रानिक इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहा था। परिवार को शक है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे।
सिमरनजीत को पता था कि बुधवार की रात्रि मनजिंदर के पिता की पानी की बारी है और पूरा परिवार वहां व्यस्त रहेगा। इसी का फायदा उठाते हुए वह मनजिंदर कौर से मिलने उसके घर पहुंच गया। लेकिन पानी की बारी जल्दी आने के कारण काम खत्म कर जब चमकौर घर लौटा तो उसने सिमरनजीत को अपने घर से निकलते देखा। मनदिंर के पिता देख सिमरनजीत सिंह ने भागने की कोशिश की, परंतु चमकौर ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। पहली बार युवक बच गया और दीवार फांदने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच चमकौर ने दोबारा कुल्हाड़ी चलाकर सिमरनजीत को घर के आंगन में ही ढेर कर दिया। प्रेमी को बचाने आई बेटी को भी चमकौर ने काट डाला।
सूत्रों के अनुसार चमकौर ने सारी घटना के बारे में गांव के सरपंच को बता दिया। इसके बाद मामले की सूचना मौड़ मंडी के डीएसपी जसपाल सिंह को दी गई।
दूसरी तरफ युवक के पिता बहादुर सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा सिमरनजीत सिंह रात को अचानक घर से गायब हो गया था। उसे ढूंढते हुए जब वह चमकौर सिंह के घर पहुंचे तो उन्होंने बेटे की चीख पुकार सुनी। उन्होंने देखा कि चमकौर सिंह, उसके बेटे और भाई सिमरनजीत और मनजिंदर को तेजधार हथियारों से मार रहे थे। इसके आधार पर पुलिस ने युवती के पिता चमकौर सिंह, भाई धरमिंदर सिंह, चाचा जगसीर सिंह व एक अन्य बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चमकौर और धरमिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।