फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   punjab, barnala, protest

मांस से भरा ट्रक मिलने से रातभर प्रदर्शन, लाठीचार्ज

Thu, 07 Aug 2014 10:43 PM IST
अमर उजाला, बरनाला
अमर उजाला, बरनाला Updated Thu, 07 Aug 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
punjab, barnala, protest
स्थानीय सेखा रोड की गली नंबर 4 अकालगढ़ बस्ती में से बुधवार देर शाम को गो मांस के शक में ट्रक मिलने पर गो भक्तों का जमावड़ा मौका पर पहुंच गया। देखते ही देखते बठिंडा, रामपूरा फूल, मानसा, संगरूर इत्यादि शहरों से गो भक्त मौके पर पहुंचने शुरू गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज मनजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। गो भक्तों ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को मौका से भागने में छूट दी। इससे गुस्साए गो भक्तों ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति तनावपूर्ण बनती देखकर चौकी इंचार्ज को उच्चाधिकारियों ने वहां से भेज दिया। भड़के गो भक्तों को कंट्रोल करने के लिए एक एसपी, एसडीएम, तीन डीएसपीज, सात एसएचओ ने भारी पुलिस फोर्स सहित पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों की अगुवाई गो पुत्र सेना के पंजाब प्रधान सुशील भारती, गो रक्षा दल के जिला प्रधान अनिल बंसल इत्यादि कर रहे थे। उन्होंने चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिस कर्मियों को तुरंत मुअत्तल करने और ट्रक मालिक, चालक और कंडक्टर के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करने की मांग की। इस बीच गुस्साए गो भक्तों ने ट्रक पर पथराव किया और उसे आग लगाने की कोशिश की। माहौल को बिगड़ता देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, लेकिन गो भक्त टस से मस नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह सारी रात पुलिस व गो भक्तों के बीच स्थिति तनाव वाली बनी रही और सुबह तीन बजे जाकर पुलिस ने ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कापी गो भक्तों को दिखाई और पकड़े गए आरोपी भी थाने ले जाकर प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे गो भक्तों को दिखाए तब कहीं जाकर मामला ठंडा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed