{"_id":"95327e6e27c0862b8ab54ff4e6814538","slug":"one-died-due-to-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Sun, 28 Feb 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव भुपाल के निवासी एक व्यक्ति की लुधियाना के अपोलो अस्पताल में शुक्रवार रात को स्वाइन फ्लू के चलते मौत हो गई। वह बीते 25 दिन से लुधियाना में भर्ती था। मृतक का शनिवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। गांव भुपाल का निवासी ट्रक चालक मेजर सिंह काफी दिनों से बीमार था।
वह मानसा के केपी अस्पताल में दाखिल था। उसकी हालत बिगड़ती देखकर डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। लगभग 25 दिन अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
शुक्रवार रात को उसकी मौत हो गई। करीब 14 वर्षीय एक बेटे के पिता मृतक मेजर सिंह का शनिवार को गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के कुछ सदस्यों को जांच के बाद आवश्यक दवाएं दी।
विज्ञापन
जिले में इससे पहले सरदूलगढ़ में आते गांव खारा कलां की शिमला रानी, उड्डत भगत राम के रहने वाले शिवराज और जटाना कलां की निवासी जसविंदर कौर की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो चुकी है। इस बीमारी से मरने वाला मेजर सिंह चौथा मरीज था।
सिविल सर्जन विनोद बेरी ने उक्त चार लोगों की मौत और दस प्रभावित लोगों की पुष्टि की है। उन्होेंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी केंद्रों में इलाज की व्यापक व्यवस्था है। उनके अनुसार किसी को भी बीमारी के प्रति संदेह होने पर वह तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच करवाएं।