फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Nokjonk Between police and Sikh Sangat

सिख संगत और पुलिस के बीच नोकझोंक

Mon, 06 Jan 2014 10:33 PM IST
सुनाम (संगरूर)
सुनाम (संगरूर) Updated Mon, 06 Jan 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
Nokjonk Between police and Sikh Sangat
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा पातशाही पहली से निकले नगर कीर्तन के लिए सजे वाहनों को पार्किंग स्थल पर ले जाने से मना करने पर सिख संगत व पुलिसकर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


पुलिस के इस रवैए से गुस्साए सिख संगत से जुड़े लोगों ने गुरुद्वारा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि बाद में वहां पहुंचे एसडीएम ने मामला सांत कराया।
विज्ञापन


सोमवार को गुरुद्वारे से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया था। नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए सजे वाहनों को पार्किंग स्थल पर ले जाए जा रहे थे, लेकिन ऐन वक्त पर वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने वाहनों को पार्किंग प्लेस तक ले जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर सिख संगत और पुलिसकर्मियों में जमकर नोकझोंक हुई। तनाव पूर्व स्थिति को देखते हुए मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए।

इस बीच करीब आधे घंटे बाद वहां पहुंचे एसडीएम राजेश धीमान ने संगतों को शांत कराने के अलावा पार्किंग को खुलवाया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed