फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Married death in a suspicious circumstances

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 07 Jan 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Thu, 07 Jan 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
Married death in a suspicious circumstances
स्थानीय चंदसर बस्ती में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक विवाहिता की पहचान बबली के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


बबली के पिता जसवंत सिंह ने बताया कि लगभग 4 साल पहले उसकी बेटी की शादी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव चक्कफतेह सिंह वाला बठिंडा के साथ हुई थी।

गुरप्रीत सिंह पहले दुबई में रहता था, लेकिन शादी के बाद वह घर पर रहने लगा। शादी के कुछ माह बाद से ही वह बबली के साथ छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता और पैसों की भी मांग करता था।
विज्ञापन


दो दिन पहले बबली अपने ढाई साल के बच्चे के साथ चंदसर बस्ती आई थी। उसने बताया कि उसके पति गुरप्रीत सिंह और उसके देवर संदीप ने उससे बुरी तरह से मारपीट कर घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से वह मानसिक तौर से परेशान रहने लगी। विवाहिता के पिता जसवंत सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह बाथरूम में नहाने गई।

काफी समय बीतने के बाद भी बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के सभी लोग परेशान हो गए। बाद में उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो वह अंदर मृत पड़ी थी।

इसके बाद घटना की सूचना संबंधित थाने को दी गई। थाना सिविल लाइन प्रभारी अंग्रेज सिंह का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed