फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Farmer's body was found in mysterious circumstances from the farm

संदिग्ध हालात में खेत से किसान का शव मिला

Mon, 15 Feb 2016 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Mon, 15 Feb 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
Farmer's body was found in mysterious circumstances from the farm
गांव घुरकनी के एक किसान का संदिग्ध हालात में खेत से शव मिला है। झुनीर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव घुरनी का बाबू सिंह (50) गांव में ही किसी विवाह में शामिल हुआ था। इसके बाद बाबू सिंह अपने खेत चला गया जब घर न पहुंचा तो पारिवारिक सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

बाद में खेत में जाकर देखा तो बाबू सिंह अपने खेत में मृतक हालत में मिला। शव के पास शराब की खाली बोतलें और कीटनाशक दवाओं के डिब्बे मिले।

सहायक थानेदार गुरचरण सिंह ने बताया कि पुलिस को बाबू सिंह के बेटे रछपाल सिंह ने बताया था कि लगता है कि उसके पिता ज्यादा शराब पी गए हों और हो सकता है बाद में कीटनाशक दवा भी पी ली हो।
विज्ञापन


इससे उसके पिता की मौत हो गई हो। झुनीर पलिस ने बाबू सिंह का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के हवाले कर दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बाबू सिंह की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed