{"_id":"ab29d38fb3de862237453ee2d466471e","slug":"thefti-n-guruwara-crime-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा साहिब से गोलक चुराकर चोर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुद्वारा साहिब से गोलक चुराकर चोर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसराम नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब तुंगवाली (बाबा फतेह सिंह नगर) से
विज्ञापन
शुक्रवार रात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर से गोलक चुरा ले गए।
सभी आरोपी गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। चोरों ने गुरुद्वारा साहिब से चुराए गोलक को बहमन नहर के पुल के पास तोड़ने का प्रयास किया लेकिन चौकीदार के फायरिंग करने के बाद वह फरार हो गए। थाना कैनाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
गुरुद्वारा साहिब तुंगवाली के पाठी गुरसेवक सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे जब वह गुरुद्वारा साहिब पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट के ताले टूटे हुए थे और अंदर से गोलक गायब था। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज के अनुसार चोरी रात 2.30 बजे के करीब हुई। तीन चोरों में एक केशधारी था। चोर गोलक उठाकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहमन नहर की ओर चले गए। थाना कैनाल पुलिस के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियाें को काबू कर लिया जाएगा।