फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Ten thousand bribe employees of the City Council hold

दस हजार रिश्वत लेते नगर काउंसिल का कर्मचारी काबू

Tue, 29 Dec 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल Updated Tue, 29 Dec 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand bribe employees of the City Council hold
नगर काउंसिल के एक कर्मचारी को सरकारी काम के बदले 10 हजार रिश्वत लेते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों काबू किया है।
विज्ञापन


आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर विजिलेंस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। वहीं नगर काउंसिल ने उक्त कर्मचारी को नौकरी से मुअत्तल कर दिया है।

डीएसपी विजिलेंस भूपिंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय फूल रोड निवासी गोबिंद सिंह ने ब्यूरो के पास शिकायत की थी कि उसने काउंसिल से पारिवारिक जायदाद पर लोन करवाने के लिए कुछ कागज प्राप्त करने थे।

इस काम के लिए काउंसिल के कर्मचारी लक्ष्मण दास ने उससे पहले 18 हजार 800 रुपये बतौर रिश्वत लिए थे। वहीं अब वह उससे 17 हजार रुपये और मांग रहा है।

इस पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने गोबिंद सिंह को रंग लगे हुए नोट दे दिए। मंगलवार को जैसे ही गोबिंद सिंह ने उक्त पैसे लक्ष्मण दास को दिए, विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर सरकारी गवाह के रूप में डॉ. अजय गुप्ता व फार्मासिस्ट मंदीप कुमार भी मौजूद थे। डीएसपी ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस थाना बठिंडा में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को टीम ने उसके घर पर भी जांच के लिए दबिश दी थी, लेकिन वहां ताला लगे होने से इस कार्रवाई को बुधवार को किया जाएगा। वहीं नगर काउंसिल के अध्यक्ष सुनील बिट्टा ने बताया कि लक्ष्मण दास को नौकरी से मुअत्तल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed