{"_id":"b0cc6a47457eacca766a8f82dafc8856","slug":"rape-bathinda-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को अगवा कर दुष्कर्म किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को अगवा कर दुष्कर्म किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नेहियांवाला के एक गांव में पड़ोसी युवक ने विवाहिता को अगवा करने के बाद दुष्कर्म किया।
पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी राजू सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला का आरोप है गांव के अकाली सरपंच समझौता करने के लिए दबाव डाल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि शुक्रवार की रात वह शौच के लिए घर से बाहर आई थी। इसकी बीच पड़ोस में रहना वाला राजू उसे कंबल में लपेट कर किसी अज्ञात जगह पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि बाद में आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए तो वहां गांव के सरपंच मनजीत सिंह व पंचायत ने उस पर दो लाख रुपये लेकर राजू के साथ राजीनामा करने का दबाव डाला। वहीं सरपंच मंजीत सिंह का कहना था कि महिला व उसके परिजन राजू से पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवक जमींदार परिवार से है और पीड़ित महिला खेत मजदूर परिवार से संबंधित है और आरोपी के खेतों में ही काम करती थी।
डीएसपी गुरमीत सिंह किंगरा ने बताया पीड़ित महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है और उसके बयानों पर आरोपी राजू सिंह के खिलाफ महिला को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।