फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   punjab, moga, crime, fraud

एनआरआई की तीन करोड़ की जमीन धोखे से हड़पी

Sat, 07 Nov 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 07 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
punjab, moga, crime, fraud
एनआरआई की 3 करोड़ रुपये की 10 एकड़ जमीन धोखे से नाम कराने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इस धोखाधड़ी की पोल उस समय खुली जब जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश हुई। शिकायत पर उपमंडल मजिस्ट्रेट ने भूमाफिया की तरफ से धोखे से कराए हिबानामा (उपहार) रजिस्टरी की कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

यूके में रहने वाले एनआरआई मनजीत सिंह गिल ने बताया कि उसके पिता दया सिंह (86) की तकरीबन 10 एकड़ जमीन है। वह सिंगापुर पुलिस की नौकरी से सेवानिवृत्ति होने बाद जद्दी गांव चुगावा (मोगा) में रह रहे हैं। एनआरआई ने आरोप लगाया कि दूर के रिश्तेदार जसवीर सिंह ने भूमाफिया से मिलकर 9 सितंबर को उसके पिता से धोखे के साथ 10 एकड़ जमीन का हिबानामा रजिस्टरी कराने के एक सप्ताह बाद 16 सितंबर को ही जमीन आगे बेच दी। उन्हाेंने बताया कि इस धोखाधड़ी का उस समय पता लगा जब उनकी जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश की गई। इस पर उसे यूके से आना पड़ा।

दूसरी तरफ उप मंडल मजिस्ट्रेट कम प्रिजाइडिंग अफसर ट्रिब्यूनल आफ सीनियर सिटीजन सुरिंदर कौर ने पीड़ित बुजुर्ग को अर्जी की सुनवाई की। उन्होंने पीड़ित बुजुर्ग के अलावा गांव के पूर्व सरपंच और अन्य लोगों के बयान दर्ज करने और तथ्यों को पढ़ने के बाद धोखे से करवाए हिबानामा रजिस्टरी की कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed