{"_id":"8ef8d9ea35c3c0b83c7ad28e9148e006","slug":"punjab-bernala-fraud-crown-company-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राउन कंपनी के एजेंटों के खिलाफ ठगी का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राउन कंपनी के एजेंटों के खिलाफ ठगी का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sat, 07 Nov 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने क्राउन कंपनी के पांच एजेंटों के खिलाफ 25 लाख रुपये की ठगी मारने का मामला दर्ज किया है।
आरोपियों में दो महिलाएं हैं। जिला पुुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि जगतार सिंह ने थाना धनौला में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दीवान सिंह उर्फ बादल, महेंद्र कौर, अमरजीत सिंह, सुखविंदर कौर व उनके रिश्तेदार बंटू सिंह क्राउन कंपनी में एजेंट थे। इन लोगों ने उसको रुपये डबल करने का झांसा देकर उसके और उसके रिश्तेदारों के साथ 25 लाख रुपये की ठगी कर ली है।
शिकायतकर्ता जगतार सिंह निवासी धनौला ने जब उनसे अपने 25 लाख वापस मांगे तो उन उन्होंने उसे जान से मारने की धमकियां दी। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना धनौला प्रभारी नवदीप सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।