{"_id":"b06b55e832ac0aa02c839b214743cdff","slug":"man-came-to-deliver-drug-to-jailed-brother-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद भाई को नशा देने आया युवक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद भाई को नशा देने आया युवक काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Wed, 02 Mar 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गोबिंदपुरा में नई बनी केंद्रीय जेल में मंगलवार दोपहर को गांव पूहला निवासी हरप्रीत सिंह जेल में बंद अपने भाई गुरप्रीत सिंह को नशीली गोलियां देने पहुंचा।
जैसे ही वह जेल की दीवार के ऊपर से गोलियों से भरी एक बोतल फेंककर भागने लगा तो जेल के पास खड़े पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। थाना नथाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंगलवार दोपहर को करीब एक बजे आरोपी हरप्रीत सिंह नई बनी जेल के बाहर दीवार के पास पहुंचा था। योजना के तहत जेल में उसने नशा तस्करी के आरोप में बंद अपने भाई गुरप्रीत सिंह को नशीली गोलियों से भरी बोतल फेंक कर फरार भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस दौरान ड्यूटी दे रहे जेल पुलिस कर्मी ने उक्त युवक को मौके से पकड़ कर थाना नथाना पुलिस के हवाले कर दिया। जेल अधीक्षक सुखविंदर सिंह का कहना है कि नशीली गोलियां फेंकने वाले युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा कि कैदियों की सुरक्षा के लिए उनके पास पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मी हैं।