{"_id":"a6911323f5a2f352269c287b09a4041b","slug":"captain-s-coronation-before-congress-infighting-grew-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन की ताजपोशी से पहले जिला कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन की ताजपोशी से पहले जिला कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Thu, 10 Dec 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय हाईकमांड की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के बाद सूबे में राजनीतिक सरगर्मियों ने तेजी पकड़ ली है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह के सामने कांग्रेसी नेता ताजपोशी समागम के मौके अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को ले जाने के लिए मीटिंगें कर रहे हैं।
यहां कांग्रेस का एक दल जिला प्रधान दर्शन सिंह बराड़ को हटाने को सरगर्म है। जिला कांग्रेस में शुरू हुई अंदरूनी बहस बुधवार को निहाल सिंह वाला में खुलकर सामने आ गई जब जाट महा सभा नेता का दल मीटिंग में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
निहाल सिंह वाला की अग्रवाल धर्मशाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह की बठिंडा रैली की तैयारियों के लिए कांग्रेस की तरफ से की जा रही मीटिंग आपसी गुटबंदी और तकरार के कारण बेनतीजा रही।
इस दौरान अलाइड वर्कर्स यूनियन के प्रधान अजमेर सिंह और कांग्रेस के नेताओं की आपसी तकरार हो गई। भारी हंगामे के कारण मीटिंग को रद्द करना पड़ा। इसमें कांग्रेस के नेता एवं जाट महा सभा के जिला प्रधान हरी सिंह खाई का दल भी शामिल नहीं हुआ।
जिला कांग्रेस प्रधान दर्शन सिंह बराड़ ने कहा कि वे किसी दबाव में अध्यक्षता पद नहीं छोड़ेंगे। वैसे भी वे अपनी मर्जी से इस पद को छोड़ सकते हैं।
पूर्व विधायक विजय साथी ने कहा कि सभी कांग्रेस नेता एकजुट हैं, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह की ताजपोशी समागम के बाद उनसे कोई राय पूछी जाएगी तो ही वे अपने विचार पार्टी प्रधान को बताएंगे।
उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की बठिंडा में रैली करने की चुनौती कबूल की है। उन्होंने कहा कि कैप्टन के प्रधान बनने से पार्टी में नई रूह और जोश आया है। इस लिए पहले सभी कांग्रेस नेता इस चुनौती भरे माहौल में कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ हैं।
यहां बताने योग्य है कि पूर्व विधायक दर्शन सिंह बराड़ ने प्रताप सिंह बाजवा के पंजाब कांग्रेस प्रधान बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह की रैलियों में हिस्सा लेना भी छोड़ दिया था।
इस दौरान पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने जगदर्शन कौर को जिला कांग्रेस प्रधान के पद से हटा कर दर्शन बराड़ को जिला कांग्रेस की कमान सौंप दी थी।