{"_id":"cbe831655ff418e52fb7ae7c44bc85d0","slug":"bsf-trophy-all-india-hockey-festival-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने किया ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने किया ट्रॉफी पर कब्जा
रोपड़।
Updated Sat, 29 Mar 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
27वें दशमेश हॉक्स ऑल इंडिया हॉकी फेस्टिवल का फाइनल मुकाबला शनिवार को हॉक्स स्टेडियम में खेला गया। ईएमआई जालंधर और बीएसएफ की टीम के बीच हुए मुकाबले में बीएसएफ की टीम ने 3-1 के अंतर से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
यह मैच अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के नये नियमों के मुताबिक खेला गया। मैच 35-35 मिनट के दो हिस्सों की बजाए 15-15 मिनट के चार हिस्सों में खेला गया। दोनों टीमों ने मैच की शुरूआत में एक दूसरे पर गोल करने की कोशिश की लेकिन पहले हिस्से में टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे हिस्से में बीएसएफ के खिलाड़ी लखवीर सिंह ने 29वें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।
मैच के पहले दो हिस्से खत्म होने पर स्कोर 1-0 ही रहा। तीसरे हिस्से के 35वें मिनट में बीएसएफ के हतिंदर सिंह ने फील्ड गोल किया। मैच के आखिरी हिस्से के 50वें मिनट में ईएमआई के कप्तान गुरजिंदर सिंह ने फील्ड गोल कर गोलों के अंतर को मिटा दिया। आखिरी मिनट में बीएसएफ को एक पैनल्टी स्ट्रोक मिला। इसे बीएसएफ के मुखजिंर सिंह ने गोल में बदल कर अपनी टीम को 3-1 से आगे किया। बीएसएफ जलंधर ने ईएमआई जालंधर को दो गोलों से मात दी। मुख्य अतिथि हलका विधायक डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने विजयी व दूसरे नंबर पर रही टीमों को ट्रॉफी और नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विजयी रही बीएसएफ की टीम को 51 हजार और दूसरे नंबर पर रही ईएमआई की टीम को 31 हजार रुपये दिए गए। इस मौके पर सुरिंदर लाडी, भूपिंदर गिल, मंगी माहल ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान जिले के डीसी प्रदीप अग्रवाल, एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर, हॉक्स क्लब के सचिव एसएस सैनी, प्रधान एमएल चोपड़ा, सेक्रेटरी जसबीर राय पीपीएस, इंदरसैन छतवाल और एसपी हरमीत सिंह हुंदल मौजूद थे।