{"_id":"067ce1561669688ca682587e23d94f8a","slug":"body-roadside-murder-suspected-dhuri-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे पड़ा मिला पंच का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे पड़ा मिला पंच का शव
धूरी (संगरूर)।
Updated Sun, 30 Mar 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भुलरहेडी के पंच कमलदीप सिंह का शव मालेरकोटला रोड स्थित सत्संग भवन के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उनके शरीर पर तेजधार हथियार से हमला करने के निशान हैं। पास ही तेजधार हथियार मिलने से इसे हतया से जोड़ा जा रहा है।
मृतकके रिश्तेदार मनजिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे उनके घर फोन आया कि कमलदीप सिंह पुत्र तेजमहिंदर सिंह की कार राधा स्वामी सत्संग भवन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसपर ग्रामीण और उनके रिश्तेदार इकट्ठा होकर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कमलदीप सिंह की कार सड़क के एक किनारे खड़ी थी और उनका शव सड़क के दूसरे किनारे पड़ा था।
उन्होंने बताया कि शव पर चोट के कई निशान थे और वहां खून भी बिखरा हुआ था। उन्होंने संदेह जताया कि कमलदीप सिंह का कत्ल किया गया है। कमलदीप के शव को गांववासियों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में उपस्थित पीएडीबी के चेयरमैन व पूर्व सरपंच अजीत सिंह और पंचायत मेंबर बलवंत सिंह ने बताया कि पंच कमलदीप सिंह की किसी से रंजिश नहीं थी। एसएचओ दीपइंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।